बात जब अपने emotions को express करने की आती है तो लड़के मानों mute हो जाते हैं। दरअसल उनके लिए ये दुनिया सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। हालांकि दुनिया का हर लड़का ऐसा नहीं होता है, लेकिन ज्यादा बड़ी तादात ऐसे ही लड़कों की है जो अपने emotions उससे शेयर नहीं कर पाते जिसके बारे में वो दिन-रात सोचते रहते हैं। इसलिए वो अपना प्यार कई दूसरे तरीकों से जताते हैं। आप भी गौर कीजिए कि आपके उसने पिछली बार आपको I Love You किस अंदाज़ में बोला था…
आप जब बहुत लेज़ी या थका हुआ फील कर रही होती हैं कि अचानक घर की doorbell बजती है। आप गेट खोलती हैं और सामने ice-cream डिलीवरी पर्सन को देखती हैं। उसे पता है कि आप आइसक्रीम की दीवानी हैं।
वो अक्सर आपकी गिफ्ट की गई शर्ट,टी-शर्ट, टाई या घड़ी पहनता है। तब भी जब आप उसे ये कहकर टोक देती हैं कि अभी दो दिन पहले ही तो ये शर्ट पहनी थी।
जब आपकी नज़र उस पर पड़ती है वो आपको ही देख रहा होता है। आप पूछती हैं क्या? और वो smile के साथ खामोशी ओढ़ लेता है!
आपके साथ बैठकर आपकी पसंद का टीवी सीरियल देखना और बीच-बीच में कैरेक्टर्स की डिटेल पूछना... क्योंकि वो उन ज्यादा से ज्यादा चीजों को पसंद करना चाहता है जो आपको पसंद हैं। ताकि आप दोनों के बीच common choice की संख्या बढ़ सके।
जब वो आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से introduce कराता है तो उसका अंदाज़ कुछ ज़ुदा या मजाकिया होता है। दरअसल वो चिल्लाकर दुनिया को नहीं बताना चाहता कि वो आपसे प्यार करता है, लेकिन इस तरीके से जता देना चाहता है कि आप उसकी ज़िंदगी में कुछ खास हैं।
हो सकता है उसके busy days के इतिहास में ये busiest day रहा हो और वो बहुत थका हुआ हो, लेकिन जैसे ही आपको upset देखता है अपनी सारी थकान भूलकर आपके लिए वक्त निकालता है और आपके खराब मूड का कारण जानना चाहता है।
यहां तक कि तब भी जब आप दोनों मॉल में शॉपिंग कर रहे हों। वो आपके बराबर में या पीछे चलते हुए कुछ गाने लगता है, सिर्फ इतने साउंड में कि आपके अलावा कोई और न सुन सके।
और उसके touch में हमेशा सेक्स नहीं छिपा होता। वो बस यूं ही वो आपको बाहों में भर लेना चाहता है। इस टाइम उसकी खामोशी चिल्ला-चिल्लाकर आपसे I Love You कह रही होती है।
केवल बैड में नहीं, हर लिहाज से वो हर रोज़ कुछ बेहतर होने की कोशिश करता है और उसकी इस कोशिश में केवल आपका प्यार छिपा होता है। ये और बात है कि इस कोशिश का ज्यादतर परसेंटेज उसकी बेड परफॉर्मेंस पर फोकस होता है।
वो अक्सर आपको किसी प्यार भरे निक नेम से बुलाता है और कुछ न कुछ ऐसा करने की कोशिश करता है जिससे आपके चेहरे की Smile बनी रहे। आपके लिए चॉकलेट्स और फ्लॉवर्स लाना भी इसी में शामिल है।
वो आपसे अपनी लाइफ के डार्क सीक्रेट्स भी शेयर करता है, हालांकि अब इनका कोई मतलब नहीं है उसकी लाइफ में। वो आपको ये सब सिर्फ इसलिए ताकि खुद को आपके क्लोज़ बहुत क्लोज़ फील कर सके।
प्यार भरी नोक-झोंक हो या कोई पॉवर गेम। वो कई बार आपसे हार जाता है, बस आपको जीतता हुआ देखने के लिए। क्योंकि इसके बाद आपके चेहरे पर आई खुशी उसके लिए सबसे बड़ा मेडल होती है।
वो अक्सर आपको याद दिलाता है कि आप Amazing Person हैं और वो दुनिया का सबसे लकी इंसान जिसे आप मिली हैं। तो Girls अब इनमें से कोई भी activity वो करे तो आप जान जाइए कि वो आपसे क्या कहना चाहता है...और आप चाहें तो रिवर्स में उसे I Love You बोल सकती हैं। वो surprise रह जाएगा अपने मन की बात आपकी ज़ुबां से सुनकर!!!
यह भी पढ़ें:
Long Distance Relationship में हैं तो जरूर समझेंगी ये 14 बातें
आपको भी मिलनी चाहिए ये 17 चीजें अपनी Relationship में!
आपको यकीन नहीं होगा ये काम होते हैं गर्ल्स हॉस्टल में!
सेक्सटिंग की शुरआत करने के तरीके
अंडरवियर के साथ आप तो नहीं कर रहीं ये 8 गलतियां
आप सेक्स के लिए तैयार हैं लेकिन पार्टनर कैसे कहें