ADVERTISEMENT
home / Love
लड़के की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वो आपको पसंद  करता है!

लड़के की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वो आपको पसंद करता है!

इशारों में अपनी बात कहने की कोशिश करना। घुमा-फिराकर कहना। पहेलियां बुझाना। ये सब लड़कियों की आदतें मानी जाती हैं। लेकिन लड़के इन कामों में लड़कियों से कई कदम आगे होते हैं। अक्सर लड़के अपने दिल की बात कहने में काफी वक्त लगाते हैं। लेकिन इस वक्त के दौरान आप उनकी बॉडी लैंग्वेज से ज़रूर ये अंदाजा लगा सकती हैं कि उनके दिल में आप हैं या नहीं या आखिर उनके दिल में है क्या…इन साइन्स से पता करें कि लड़का आपको लाइक करता है या नहीं…

 लड़के की बॉडी लैंग्वेज 1. घबराया हुआ

1

लड़के कुछ मामलों में ही घबरा जाते हैं और उनमें से एक मामला है प्यार। अगर वो आपके सामने नर्वस, शर्माता हुआ और कंफ्यूज सा पेश आए, तो इसका मतलब भी यही है कि उसके दिल में आपके लिए कुछ चल रहा है, जिसे वो कह नहीं पा रहा।

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 2. आंखें मिलाने में झिझक नहीं

अगर कोई लड़का आपसे आई कांटेक्ट बनाता है और ये नॉर्मल से जरा भी ज्यादा देर तक चलता है, तो समझ लीजिए कि मामला कहीं और जा रहा है।

ADVERTISEMENT

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 3. टचिंग

3

अगर आपको लगे कि वो आपको छूने के बहाने ढूंढ रहा है। आपके करीब आने का कोई मौका नहीं जाने दे रहा है, तो हो सकता है कि वो आपको इस हद कर पसंद करने लगा हो। इस साइन से आप पता कर सकती हैं कि लड़का आपको लाइक करता है।

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 4. उसकी हंसी

अगर वह आपको देखकर स्माइल देता है, तो ये भी एक शुरुआती क्लू हो सकता है ये समझने के लिए कि वो आपको पसंद करता है। अब आपको ये कैसे पता लगे कि ये हंसी सच में उसकी पसंद की तरफ ही इशारा करती है। कोशिश करें ये समझने की कि वो कब औऱ कितनी बार आपको देखकर स्माइल देता है। अगर वह बिना किसी कारण भी आपको देखकर मुस्कुराता है, तो समझ लीजिए यही इशारा है।

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 5. अलग फील

अगर वो आपको छोटी-छोटी बातों और चीजों से स्पेशल फील कराए, तो भी ये उसका इशारा ही है। अब और कैसे बताया जाएगा कि आप उसके लिए बाकी लोगों से ज्यादा स्पेशल हैं।

ADVERTISEMENT

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 6. प्रोटेक्टिव

6

अगर वो आपको पसंद करता है, तो आपको लेकर हमेशा प्रोटेक्टिव रहेगा।  ठंड में आपको अपनी जैकेट देने की कोशिश करेगा। गर्मी में आपके लिए ठंडा लाने की और बारिश में आपके लिए छतरी बनने से भी पीछे नहीं हटेग!!

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 7.लास्ट लुक

अगर बाय कहने से पहले वो आपको एक बार गौर से देखे, तो ये तय है कि उसके ख्यालों में आप ही बसी हैं। जरा नोट करें उसकी इस अदा को और अपने कंफ्यूजन को दूर करें।

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 8. चोरी-चोरी देखना

8

ADVERTISEMENT

कभी आपने किसी लड़के को आपको घूरते हुए देखा है, और आपके देखते ही उसने अपनी आंखें हटा ली हों। अगर ऐसा है या हो रहा है, तो ये भी कम बड़ा इशारा नहीं है कि उसके दिलो दिमाग में कहीं न कहीं आप ही घूम रही हैं।

लड़के की बॉडी लैंग्वेज 9.ग्रूमिंग

आपसे दोस्ती होने के बाद अगर आपको उसमें बदलाव नज़र आए। मतलब अगर उसका ड्रेसिंग स्टाइल बदलने लगे। मूड बदला-बदला लगने लगे। जो काम वो पहले नहीं करता था, वो करने लगे, तो समझने की कोशिश करें कि ऐसा क्यों हो रहा है। हो सकता है इस इशारे के साथ-साथ वो ये कह भी बैठे कि सब तुम्हारे आने के बाद ही हुआ है। 🙂

यह भी पढ़ें:

उसकी Body Language ऐसे खोल देती है उसके झूठ का राज़!

ADVERTISEMENT

Confident दिखने के लिए ऐसी हो आपकी Body Language!

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT