ADVERTISEMENT
home / Natural Care
इन 20 Beauty Tricks से आप रहेंगी Gorgeous अपने 20’s में!

इन 20 Beauty Tricks से आप रहेंगी Gorgeous अपने 20’s में!

ये पढ़ाई, रिलेशन और करियर बनाने उम्र है। ये है आपका 20s, इस उम्र में आप बहुत कुछ learn कर रही होती हैं। सबके साथ ही आप एक और चीज़ से गुजर रही होती हैं, और वो हैं physical changes! Hormonal disbalance जैसी चीजें भी होती रहती हैं। जिनकी वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये दिक्कतें आपकी skin, periods और नींद से जुड़ी हो सकती हैं। आज हम आपके 20s के लिए लाए हैं खास Beauty Tips and Solutions…

1.जैसे ही आपको अपने चेहरे पर पिंपल निकलने के पहले होने वाला उभार दिखे, इस पर तुरंत tea tree oil लगाएं। आप PMS-ing के दौरान भी इसे use कर सकती हैं।point-1

2.अपनी नीचे वाली पलकों पर nude eyeliner लगाएं। ये आपकी आंखों को bright look देने के साथ ही आपको instantly fresh look देंगे।

3.Foundation या moisturizer apply करते समय थोड़ा सा liquid highlighter भी use करें। ये आपकी dull skin को तुरंत ग्लो देता है।

ADVERTISEMENT

4. All Day Protection सनस्क्रीन एप्लाई करने के बाद पूरे दिन के लिए फ्री न हो जाएं। ध्यान रखें खतरनाक UV rays से बचने के लिए आपको हर 2 घंटे में sunscreen लगाना चाहिए।

5. Upper और lower Lip के मिड पार्ट पर shimmery gloss लगाएं। ये आपके लिप्स को fuller और pouty दिखाएगा।point-5

6. अपने बालों को tousled waves देने के लिए loose braid बनाएं। अगर आपके बाल घने हैं तो आप दो चोटी भी बना सकती हैं। तकरीबन 15 मिनट बाद इसे खोलकर हेयर स्प्रे कर लें। ये tip आपको waves देगी।

7. जब स्किन डल और लेज़ी लगे और आपको जरूरत हो Glowy दिखने की तो हाइलाइटर एक बेहतरीन solution है। cheekbones, Eyebrows के नीचे, nose bridge के आस-पास, forehead के centre में और cupid bow के ऊपर हाइलाइटर लगाएं। इसके बाद कोई नहीं कह पाएगा कि आपकी स्किन डल लग रही है। हां, इसे अच्छी तरह blend करना न भूलें।

ADVERTISEMENT

8. Silk या Satin का पिलो-कवर यूज़ करने से आप frizz और wrinkles की झंझट से दूर रहेंगी।

9. steamy shower की बजाय हल्के गुनगुने पानी का यूज़ करें। तेज गर्म पानी आपकी स्किन के साथ ही आपके बालों के लिए भी सही नहीं होता। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ये आपकी स्किन को ड्राई और बालों को thin करता जाता है।

10. नेचुरल लुक के लिए ब्लश को nose से 2 फिंगर की दूरी से शुरू करें।point-10

11. अगर आप manicure का इफेक्ट लंबे समय तक रखना चाहती हैं, तो हर दो दिन में clear nail paint लगाएं। खासकर नेल्स की edges पर ये chipping को रोकने में helpful है।

ADVERTISEMENT

12. फेस पर तुरंत brightness लाने के लिए अपने चेहरे को कुछ मिनट के लिए ice water से भरे बाऊल में डुबोएं। ऐसा करने में दिक्कत हो तो आप आईस क्यूब को पेपर टॉवल में लपेटकर अपने चेहरे पर घुमाएं।

13. लिपस्किट के डार्क शेड को apply करते समय ब्राइट लुक के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद इसे blot कर दें या फिर डायरेक्ट लगाने के बजाय अपनी फिंगर से इसे होंठो पर apply करें।

14. winged eyes के लिए पतले ब्रश वाला और अच्छी क्वालिटी का gel liner खरीदें। इससे आपको wings बनाने में आसानी होगी। साथ ही आपको मिलेगा बोल्ड लिक्विड लाइनर जैसा शार्प लुक।

15. अपने बालों के ज्यादा volume देने के लिए उन्हें dry करते समय अपनी fingers से बालों को सुलझाते हुए सपोर्ट देती रहें।point-15

ADVERTISEMENT

16. फिश, बेरी, नट्स, अंगूर और पत्ते वाली सब्जियां आपके खाने में शामिल होनी चाहिए। चाय और कॉफी की जगह ग्रीन टी को priority दें। ये आपकी स्किन को clear और young बनाए रखती हैं।

17. जब कभी भी जल्दी में अपने बालों को नई शाइन देनी हो तो ड्राई शैंपू यूज़ करें।

18. Matte effect के लिए glossy lipstick को लगाते समय अपने लिप्स के चारो तरफ एक tissue paper लगा लें और लिपस्टिक लगाने के बाद ऊपर से थोड़े से पाउडर का छिड़काव करें। ये आपके लिप्स को परफेक्ट matte लुक देगा। साथ ही लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

19.स्किन को moisturizer करने के लिए सबसे सही तरीका है कि आप नहाने के तुरंत बाद body पर moisturizer apply करें। ये स्किन को लंबे समय तक hydrate रखता है।

ADVERTISEMENT

20.Skin को moisturizer करने के बाद मेकअप से पहले प्राइमर ज़रूर लगाएं। ये स्किन पोर को हाइड कर स्किन को स्मूद और सॉफ्ट दिखाता है। साथ ही इससे आपका मेकअप लंबे समय तक बना रहता है।point-20

Images: Shutterstock

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Garima Singh ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: हमेशा खूबसूरत दिखें! Skin-care guide हर उम्र के लिए

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: इन Genius Beauty Tricks के साथ आप दिखेंगी फ्रेश, दिनभर!

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT