ADVERTISEMENT
home / Love
ये 7 समझौते चलते हैं…प्यार में कभी-कभी!

ये 7 समझौते चलते हैं…प्यार में कभी-कभी!

खुद को इतना भी न झुकाओ कि सामने वाला आपकी इज़्ज़त करना भूल जाए। पर प्यार भरे रिश्ते को संभालने के लिए थोड़ा compromise तो चलता है न। हम आपको बताते हैं कि अपना रिलेशनशिप बैलेंस करने के लिए आप कहां compromise कर सकती हैं।

1. सेक्स टाइम पर न करें मनमर्ज़ियां

ezgif-1204672095हो सकता है आपको सेक्स का मन न हो, और उसका खूम मन हो। ऐसे में हर बार मना करना रिश्ते में दरार न भी लाए तो आपसी तनाव का कारण तो बन ही जाता है। तो कभी उसकी खुशी के लिए भी उसकी बाहों में झूमें, अगली बार अगर आप ने मना किया तो वो आपकी बात का खास ख्याल रखेगा।

2. पैरेंट्स को लेकर बहस नहीं

खासतौर पर तब जब आप अपने in-laws के साथ न रह रही हों। अगर वो किसी वीकेंड पर पैरेंट्स से मिलने को कहे तो उसका मूड न खराब करें। ये चीज़ें आगे चल कर नुकसानदायक साबित होती हैं।

3. पैसों को लेकर बहस से बचें

compromise-3

ADVERTISEMENT

ज्यादातर घरों में झगड़े का कारण यही होता है कि पैसे कहां खर्च करने हैं? आपको लगता है कि boiler लेना है और वो चाहता है कि नई टीवी खरीदी जाए। ऐसे में बात कर के डिसाइड करें कि क्या ज्यादा ज़रूरी है। बिना बहस किए, काम हो जाएगा।

4. आप थकी हैं और पार्टी में जाना है

क्योंकि उसके best friend की शादी है जो वो किसी भी तरह मिस नहीं कर सकता। ऐसे में उसे मना कर के निराश न करें। अगर आप ऐसी हालत में उसके साथ जाती हैं तो पार्टी में उसे अच्छा भी लगेगा और आपके इस compromise पर उसे ज्यादा प्यार आएगा। हो सकता है घर पहुंच कर आपको अच्छी-सी बॉडी मसाज मिले! 😉

5. अगर उसके पास पैसे कम हों

और आप ने पहले से प्लान कर रखा हो कि इस बार आप अपनी anniversary खूब धूमधाम से मनाएंगे। ऐसे में वो खुद ही low feel कर रहा होगा, ऐसे में आप उससे बहस कर उसे और बुरा न फील कराएं। Anniversaries तो आती रहेंगी, पर आप दोनों का साथ में खुश रहना ज्यादा ज़रूरी है।

6. अगर आप दोनों लड़ते हैं..

compromise-6

ADVERTISEMENT

और वो आपको नहीं समझता तो कभी कभी बात आगे बढ़ाने से बेहतर है कि शांत हो जाएं। बात वहीं खत्म हो जाएगी तो शायद थोड़ी देर में उसे एहसास हो जाएगा।

7. अगर वो कुछ बड़ा करने जा रहा है

और इसके लिए उसे आप से दूर जाना होगा। शायद 2 सालों तक वो abroad में रहे.. ऐसे में उसे आपके सपोर्ट की ज़रूरत है। अगर आप टूट जाएंगी तो वो आगे कैसे बढ़ेगा। उसे encourage करें ताकि आपका कल और भी खूबसूरत हो।

It’s not about fall in love.. It’s about rise in love. 🙂

Gifs: giphy

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: #WishList: अपनी ज़िंदगी में एक बार ज़रूर करें ये 29 काम

यह भी पढ़ें: virginity खोने से पहले ये 10 बातें ज़रूर पता होनी चाहिए

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT