ज़रा सोचिए, जो लोग खुलकर अपनी feelings के बारे में नहीं कह पाते हैं वो अपने शरीर के बारे में बेझिझक होकर कैसे बोल सकते हैं। तो आज हम आपको लड़कों की बॉडी के बारे में वो बातें बता रहे हैं जो आपको जाननी ही चाहिए।
6 pack abs सबके पास नहीं होते, पर लड़कियां उस पर मरती हैं। ऐसे में लड़कों को complex फील करना तो बनता है न। लड़के कई बार अपनी पतली या ज़रूरत से ज्यादा fleshy बॉडी को लेकर परेशान रहते हैं। वो अगर छोटे हैं तो और ज्यादा लम्बे हैं तो भी इन चीज़ों को लेकर conscious रहते हैं।
दाढ़ी बढ़ाना, अलग-अलग तरीकों से शेव करना, मूछों के different styles या फिर clean-shave रखना.. लड़कों को ये सब पसंद है। वो इसे लेकर बहुत obsessive रहते हैं, तो लड़कियों! इन चीज़ों को लेकर इनकी टांग-खिचाई बंद कर दो।
लड़कियां hairfall को लेकर परेशान रहती हैं पर क्या लड़कों को अपने बालों से कम प्यार होता है? देखती नहीं, वो आधे घंटे तक अपने बाल सेट करते रहते हैं.. गंजेपन की फीलिंग उन्हें भी डराती है। अगर घर के बड़े लोग इसका शिकार हों तो ये डर और बढ़ जाता है, क्योंकि ये खतरा उन तक genetically भी आ सकता है।
लड़कियां उनके ‘उस’ साइज़ से खुश तो रहेंगी न.. इस बात की चिंता उन्हें रहती है। उम्र के साथ उनमें penis size को लेकर confidence आता है।
हां, ये बात सही है कि ये सबसे जल्दी चार्ज हो जाता है, पर इसके अलावा दूसरे points भी हैं जैसे कान, गला वगैरह। लड़कियों को और भी points explore करना चाहिए।
ये बात सभी जानते हैं कि इन्हें सेक्स बहुत-बहुत पसंद है। पर कई बार ये भी थके होते हैं, उस वक्त इनका दिल कहे तो भी ये सेक्स करने की हालत में नहीं होते। Cuddling ही उस वक्त अच्छी लगती है।
उन्हें पता है कि उनकी body कोई ideal body नहीं है, पर आपको पसंद है.. इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं चाहिए। तो आप अपने handsome hunk की तारीफ़ में कंजूसी किए बिना उससे बात करें। उसे बताएं कि आपको असका overall physique कितना पसंद है।
यह भी पढ़ें:
#WishList: अपनी ज़िंदगी में एक बार ज़रूर करें ये 29 काम