Girls hostel मतलब लड़कियों का अड्डा। न-न अगर आप इसे गर्ल्स स्कूल जैसा बोरिंग समझती हैं तो आप गलत हैं क्योंकि लड़कियों के इस ठिकाने पर होती है फुल-टू मस्ती और साथ ही ऐसे बहुत काम जो आप सोच भी नहीं सकते। तो लड़कियों की गैंग क्या करती है गर्ल्स हॉस्टल में बताते हैं हम।
Huh! और लड़के समझते हैं कि एंजॉय करना सिर्फ़ उन्हें ही आता है। बल्कि लड़कियों की पार्टी में तो बहुत वैराइटीज़ होती हैं - पजामा पार्टी, पार्टी इन पार्टी-वियर, सेल्फ़ी वाली पार्टी.. और रात भर लाउड म्युज़िक पर हिप-हॉप्स और ठुमके।
सर्वे ये जानने के लिए कि हॉस्टल का सबसे खूबसूरत चेहरा कौन है? किसकी बॉडी है सुपर-सेक्सी? किसके नेल्स ज्यादा खूबसूरत हैं? और जहां बात फैशन की हो, कोई लड़की किसी से कम नहीं लगना चाहती।
जी हां, हॉस्टल की मिडनाइट लाइफ़ में लड़कियां ये भी करती हैं। म्यूज़िक ऑन और कैट वॉक शुरू - जलवा!
और उस प्रोसेस में ये ढ़ूंढ़ा जाता है कि हॉस्टल में कोई मेलोडी सिंगर है क्या? या फिर कोई ब्यूटीशियन.. जो लगभग हर हॉस्टल में मिल ही जाती है। हॉस्टल गर्ल्स इतनी ट्रेंडी होती हैं कि बिना सिंगर के फिर भी काम चल जाता है पर अपने अड्डे पर एक ब्यूटीशियन तो हर हाल में होनी ही चाहिए।
ओहो..! तो आप भी यही समझती थीं कि पोर्न मूवीज़ सिर्फ़ लड़के ही देखते हैं। न मैडम.. अब लड़कियां भी लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। :-P
कुछ समझीं आप? आधी रात में भी यहां पिया मिलन होता है.. गर्लफ्रेंड छत पर और बॉयफ्रेंड नीचे। किसी रस्सी या साड़ी की मदद से आधी रात को बर्थ डे केक आता है, गिफ्ट्स भी exchange होते हैं और कई बार बॉयफ्रेंड को हॉस्टल का खाना भी पहुंचाया जाता है।
आपके घर पर बर्थ डे पार्टी कब होती है? बर्थ डे की शाम को न.. पर यहां सेलेब्रेशन शुरू हो जाता है आधी रात से ही। किसी रूम से हूटिंग की आवाज़ आए तो समझ जाओ आज पार्टी है। फिर केक से होली और उससे पहले birthday-bums और फाइनली खूब सारे गिफ्ट्स के साथ बर्थ डे की खूबसूरत और एनर्जेटिक शुरुआत। ये है हॉस्टल का बर्थ डे सेलेब्रेशन।
हां-हां.. हीटर और बॉइलर हास्टल में नहीं allowed है पर रात के 2 बजे अगर किसी को भूख लग जाए तो? तो उस वक्त बॉइलर में मैगी बनती है और इस पर भी छीना-झपटी शुरू। कई बार तो चेकिंग भी होती है कि किसी के पास ऐसे gadgets तो नहीं.. पर उस वक्त तक ये gadgets, Mr. India बन जाते हैं। ;)
हॉस्टेलर्स आपके सामने आपकी बारें में काफी कुछ बोलकर चले जाएंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा क्योंकि उनका अपना लिंगो है। और nick-names देना तो वो अपना हक समझते हैं। :D
यह भी पढें:
ये 16 बातें बनाती हैं Hostel Life को Super Coooool!
Boys! आपको खबर भी नहीं..लड़कियां नोटिस करती हैं ये 12 बातें
सेक्सटिंग की शुरआत करने के तरीके
अंडरवियर के साथ आप तो नहीं कर रहीं ये 8 गलतियां