सभी की ज़िन्दगी में कभी ना कभी एक ऐसा phase ज़रूर आता हैं जब हमें ऐसा लगता है कि हम में कुछ भी अच्छा नहीं है। दूसरे सभी लोग हमसे ज़्यादा सुन्दर, ज़्यादा सफल हैं और हमसे ज़्यादा बेहतर ज़िन्दगी जी रहे हैं। इसी सोच के कारण हम अपने आप को, अपनी सफलताओं और ज़िन्दगी को granted लेने लगते हैं। ऐसे में हम लो low self-esteem के शिकार हो जाते हैं। ऐसी सोच ना सिर्फ आपके कॉन्फिडेंस को कम करती है बल्कि आपको डिप्रेशन में भी ला सकती है, जो आपकी सेहत और ज़िन्दगी दोनों के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप भी इसी phase से गुज़र रही हैं और अपने आप को नापसंंद करने लगी हैं तो हम आपको एक नहीं, दो नहीं पूरे नौ reasons देंगें कि आप जैसा अपने बारे में सोचती हैं आप उससे कई गुना बेहतर इंसान हैं......... इसलिए खुद से प्यार कीजिए।
सबसे पहले तो आप दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें। आप पूछेंगे क्यों?? अरे सिंपल सी बात है कि वो इंसान आप से अलग है और दो अलग चीज़ो का कभी भी कम्पैरिज़न नहीं हो सकता है। अब सेब और softy की तुलना करना कहां का logic है? हो सकता है जिससे आप अपनी तुलना कर रही हैं उसकी भी अपनी कई प्रोब्लम्स हों। दूर के ढोल सुहावने ही लगते हैं।
ज़िन्दगी बहुत complecated होती है, ना ये problem-free होती है और ना ही इसको जीने के लिए कोई instruction manual आता है। किसी की ज़िन्दगी आसान नहीं है और सभी अपनी पूरी कोशिश करते हैं इसे बेहतर बनाने के लिए। आप भी अपना बेस्ट दे रही हैं और जो हो सकता है वो कर रही हैं तो आपको अपने ऊपर गर्व होना चाहिए।
आप सभी के साथ अच्छे से पेश आती हैं लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कितनी बार आप अपने खुद के साथ बुरा पेश आईं हैं? कई बार आप ऐसा कर चुकी हैं। जब भी आप ये सोचती हैं कि आप लाइफ में अच्छा नहीं कर पा रही हैं या आप किसी भी चीज़ के लिए अच्छी नहीं हैं...... तभी आप अपने आप से बुरा बर्ताव करती हैं और अपने अंदर नेगेटिविटी भर देती हैं। तो अपने आप से खुश रहें और देखें की आप एक नेक , केयरिंग, स्मार्ट और अच्छी इंसान हैं जो आज की दुनिया में बहुत कम हैं और ज़रूरी हैं।
आप हमेशा ये सोचती हैं कि सभी के पास आपसे बेहतर जॉब है, लव लाइफ है वगैरह.....लेकिन क्या आपने कभी उन लोगों को देखा हैँ जिनके पास उतना भी नहीं है जो आपके पास है। आप अगर किसी दूसरे जैसी लाइफ जीने के लिए तरस रही हैं तो यकीन मानिए आपकी जैसी लाइफ जीने की ख्वाहिश भी कईं लोग रखते होंगें। तो आपका दुःखी होना गलत है। अपना नज़रिया बदल के देखिये अपनी ज़िन्दगी आपको अच्छी लगने लगेगी और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा, आखिर सब नज़रिये की ही बात है।
आप शायद हमेशा ऐसा सोचती हैं कि आपने लाइफ में कुछ ऐसा नहीं किया जो बहुत बड़ा अचीवमेंट हो। लेकिन ये सच नहीं है, अगर आप ऐसी चीज़ो की लिस्ट बनाएं जो आपने आज तक की हैं तब आपको एहसास होगा कि आपने कई अच्छी चीजों को अंजाम दिया है। जैसे आपने किसी बड़ी हेल्थ, पर्सनल या फाइनेंसियल problem का सामना किया हो या किसी की मदद की हो.....ये कोई छोटी बात नहीं है। आपको अपने ऊपर नाज़ होना चाहिए।
अगर कोई आपकी तारीफ भी करता है तो आपको लगता है कि वो बस यूं ही कह रहा है…. ऐसा नहीं है मैडम!! कईं बार हम खुद अपनी खूबियों को नहीं पहचान पाते लेकिन दूसरों को वो साफ नजर आ जाती हैं। वो खूबी कुछ भी हो सकती है जैसे आपका केयरिंग attitude या आपका taste जो लोगों को अच्छा लगता हो। तो जब लोग आपको पसंद करते हैं और आपके बारे में अच्छा सोचते हैं तो आप खुद अपने बारे में कैसे बुरा सोच सकती हैं??
हम कितनी दफ़ा सोचते हैं कि हम परफेक्ट नहीं हैं। हमें लगता है हम थोड़े ज़्यादा मोटे हैं या ज़्यादा पतले हैं या हमारे पास कम पैसा है वगैरह……रिएलिटी चेक guys- दुनिया में कोई भी इंसान, यहां तक की कोई भी चीज़ परफेक्ट नहीं है। ये एक परफेक्ट दुनिया नहीं है। ये सिर्फ हमारा attitude है जो किसी भी चीज़ को परफेक्ट बनाता है। Try this!
आप परफेक्ट नहीं हैं लेकिन आप यूनिक हैं!! आपके जैसा दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। सभी का इस दुनिया में कोई ना कोई कंट्रीब्यूशन होता है तो आपके पास भी दुनिया को देने के लिए कुछ तो होगा ही। वो आपको छोटा लगे लेकिन आप इस दुनिया को, लोगों को, कुछ दे रही हैं ये बड़ी बात है। और याद रखें कि कई लोग हैं जो आपसे प्यार करते हैं, उनके लिए आप एक important इंसान हैं और आपकी जगह कभी कोई और नहीं ले सकता।
बहुत सारी बार आप अपने आपको अंडर-एस्टीमेट करती हैं...अपना किया हुआ हर काम आपको मामूली और छोटा लगता है। अपने साथ ये नाइंसाफी क्यों? हो सकता है जो काम करना आपको मामूली लग रहो वो किसी और के लिए impossible हो!! फिर चाहे वो किचन में लज़्ज़तदार शाही पनीर बनाना ही क्यों न हो...अरे मैडम..लाखों लड़कियों को तो खाना बनाना ही नहीं आता..फिर आप तो एक बेहतरीन कुक हैं। इसलिए अपने कामों को मामूली न समझकर उन्हें अचीवमेंट्स समझें। :) तो जल्दी से जाइए और ठन्डे दिमाग से ऐसी 9 चीज़ो की लिस्ट बनाइए जो आपको अपने बारे में अच्छी लगती हैं या अपने अचीवमेंट्स की लिस्ट बनाइए। फिर देखिये आपको अपने आप से कैसे प्यार नहीं होता है :) images: shutterstock.com