ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी

#GoodbyeScars: मुहांसे या चोट के दाग जाएंगे अब चुटकी में!

अपना clean and clear face किसे नहीं चाहिए….हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बेदाग दमकता रहे। लेकिन कभी-कभी चेहरे पर मुंहासे, पुरानी चोट या किसी और वजह से कुछ दाग रह जाते हैं। यही दाग हमें दिन-रात परेशान करते हैं। अब भला चांद पर दाग किसे पसंद हैं? चेहरे के ये scars हटाने के लिए अब बाज़ार की महंगी क्रीम वगैरह के पीछे भागने की जरूरत नहीं हम आपके लिए लाए हैं ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे आप घर बैठे चेहरे के इन दागों की छुट्टी कर सकती हैं।

1.शहद का जवाब नहीं

शहद सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। ये anti-ageing agent होने के साथ-साथ natural moisturizer भी है जो सूरज की किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षित रखता है। जब बात हो दाग और निशान की, तो शहद लाजवाब है।

scar-1

Step 1: एक कटोरी में ¼ कप oatmeal और 2 बड़े चम्मच शहद लें।

ADVERTISEMENT

Step 2: इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें।

Step 3: इस मिश्रण को मुंहासों के दाग और चोट के निशान पर लगाएं।

Step 4: 15-20 मिनट बाद कुनकुने पानी से धो लें।

2. कच्चे आलू

क्या आपको पता है आलू में भी विटामिन C होता है जो ऐसे दागों की छुट्टी करता है?

ADVERTISEMENT

scar-2

Step 1: एक कच्चा आलू लें और उसे गोल स्लाइसेज़ में काट लें।

Step 2: उन slices को अपने scars पर circular motion में रगड़ें।

Step 3: ऐसा तब तक जारी रखें जब तक slice सूख न जाए।

ADVERTISEMENT

Step 4: सूखने के बाद दूसरा स्लाइस लें और ऐसे ही रगड़े।

Step 5: ऐसा 20-30 मिनट तक करने के बाद जब चेहरे से रस सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।

Step 6: धोने के बाद मॉश्चराइज़र लगाना न भूलें।

ध्यान रहे कि परिणाम आने में थोड़ा वक्त लग सकता है, ये काम हफ्ते में 3-4 बार करें।

ADVERTISEMENT

3. रसीले नींबू

नींबू में bleaching properties होते हैं इसलिए ये दाग-धब्बों के लिए बेहतरीन है।

scar-3

Step 1: नींबू को काट लें और इसका रस निकाल लें।

Step 2: रस में cotton ball डुबोएं और उसे निशान पर लगाएं।

ADVERTISEMENT

Step 3: इसे 10-15 मिनट सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

4. सेहतमंद बादाम

बादाम का फल और तेल दोनों ही बहुत लाभकारी होते हैं। इससे त्वचा भी निखरती है और बुद्धि भी।

scar-4

Step 1: 2-3 बादाम को रात भर भीगो कर रखें।

ADVERTISEMENT

Step 2: सुबह में छिलका उतारकर उसे पीस लें।

Step 3: पेस्ट में थोड़ा गुलाबजल मिलाएं।

Step 4: इसे दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।

Step 5: कुनकुने पानी से धो लें।

ADVERTISEMENT

5. चंदन का करिश्मा

चंदन में antibiotic गुण होते हैं, ये आपकी त्वचा को किसी भी प्रकार के virus और bacteria से बचाता है। दाग-धब्बों में भी यह असरदार है।

scar-5

Step 1: एक चम्मच चंदन के पाउडर में दूध या गुलाब जल मिलाएं।

Step 2: इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और मसाज करें।

ADVERTISEMENT

Step 3: एक घंटे रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें।

6. बेशकीमती जैतून का तेल

जैतून के तेल में विटामिन A,D,E,C,B1 और B2 पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी हैं। इसमेें anti-inflammatory properties होती हैं जो scars का नामो-निशान खत्म कर देते हैं।

scar-6

Step 1: Cotton ball को जैतून के तेल में डुबोएं और निशानों पर लगाएं।

ADVERTISEMENT

Step 2: तब तक मसाज करती रहें जब तक आपकी त्वचा तेल सोख न ले।

Step 3: अब एक बाल्टी में गरम पानी लें और तौलिए को डुबोएं।

Step 4: भाप लेने के लिए वो गरम कपड़ा अपने चेहरे पर रखें।

Step 5: 5-10 मिनट तक कपड़ा चेहरे पर ही रहने दें।

ADVERTISEMENT

Step 6: नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

7. बेकिंग सोडा का दम

सिर्फ बेकिंग के लिए ही नहीं, बेकिंग सोडा आपकी त्वचा के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं। ये आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना निशानों को हल्का करता है।

scar-7

Step 1: एक कटोरी में पानी लें और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।

ADVERTISEMENT

Step 2: इसे पेस्ट बना लें और निशानों पर 2-3 मिनट तक लगाएं।

Step 3: गर्म पानी से धो लें और चेहरे पर मॉश्चराइज़र लगा लें।

अब आपकी निखरी त्वचा रहेगी बेदाग! 🙂

 

ADVERTISEMENT

 

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT