ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
अपनी राशि के अनुसार जानिए कहां और किस बात से मिलती है आपको सबसे ज्यादा खुशी

अपनी राशि के अनुसार जानिए कहां और किस बात से मिलती है आपको सबसे ज्यादा खुशी

खुशी का मतलब हर किसी के लिए कुछ अलग होता है। कभी-कभी छोटे पैकेज में कुछ लोगों के लिए खुशियां आती हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए बड़ी से बड़ी चीजों में भी खुशियां ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है। हमारे आस-पास रोजाना कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें निश्चित रूप से होती है जो लोगों को खुश कर सकती हैं, लेकिन क्या इससे वे सबसे ज्यादा खुश हो सकते हैं?

राशि के अनुसार जानिए आपकी खुशी किसमें छुपी है | What Makes Each Zodiac Sign Happy Astrology fact in hindi

हर इंसान के लिए खुशी के अलग-अलग मायने हैं। किसी को अपनी पसंद का काम करके खुशी मिलती है। किसी को अपनी पसंद की जगह घूमकर। जब पता लगाना हो कि किसे किस बात से खुशी मिलती है, तो हम ज्योतिष का सहारा ले सकते हैं और राशि के अनुसार ये जान सकते हैं, कि कौन सी बात करती है आपको खुश –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

आपको खुशी मिलती है अपनी तारीफ सुनकर। जब लोग आपके लिए वक्त निकालते हैं, तो आप सातवें आसमान पर पहुंच जाती हैं। आपको अच्छे लोगों के साथ रहना और बातें करना बहुत भाता है। किसी भी कॉम्पिटीशन का हिस्सा बनना और उसमें जीतना आपके लिए काफी एक्साइटिंग साबित होता है।

वृषभ ( अप्रैल – 20 मई)

पूरा दिन ऑफिस में मेहनत करने के बाद आपको पसंद है अपने कुछ खास तरीकों से खुद को रिलैक्स करना। वैसे तो आपकी पसंद का म्यूजिक और किताबें आपको खुश करने के लिए काफी हैं। इसमें सबसे ज्यादा काम करता है पार्टनर का साथ। अब जब आप इतनी हार्ड वर्किंग हैं, तो अपने काम के लिए तारीफ पाना भी आपको काफी खुशी देता है।

ADVERTISEMENT

मिथुन (21 मई – 21 जून) 

आप एनर्जी से भरपूर हैं। दूसरों को खुशी देने से ही आपको भी खुशी मिलती है। ये आपका टैलेंट है कि आप दूसरों को आसानी से खुश करना भी जानती हैं। बोरियत क्या होती है…ये आपकी डिक्शनरी में नहीं है। कोई भी हेल्दी डिबेट या बातचीत आपका मूड अच्छा कर सकती है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

जब भी लोग परेशान होते हैं। मुश्किल हालात में होते हैं, सबसे पहला नाम जो उनके दिमाग में आता है, वो हैं आप। आपको खुशी मिलती है, किसी की मदद करके, किसी की लाइफ का हीरो बनकर। आपके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कोई नहीं होती कि कोई आप पर भरोसा करता है और आपको इस काबिल समझता है कि आप उसके काम आ सकें।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

आप हर किसी की फेवरेट बन जाती हैं। और यही कारण है आपकी खुशी का। लोगों को अच्छा लगता है आपकी कंपनी में रहना, क्योंकि आप एनर्जी और पॉजिटिविटी से भरपूर हैं। आप एक जगह पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सकतीं। सरप्राइज देना और सरप्राइज पाना आपके लिए खास खुशी का कारण हो सकता है।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

आप बेशक कभी जताती नहीं हैं, लेकिन लोगों का प्यार पाना और उनकी जिंदगी में जगह बनाना आपको सबसे ज्यादा खुशी देता है। आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता, जब लोग अपना प्यार आपके सामने एक्सप्रेस करते हैं। इससे आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं और मूड काफी लंबे समय के लिए खुशी के साथ जुड़ जाता है।

ADVERTISEMENT

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

आपको पसंद है जब अजनबी लोग भी आपके साथ अपनेपन से पेश आते हैं। आपको ऐसे लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद हैं, जो आपको इंस्पायर करते हैं, एनकरेज करते हैं। आपको खुद के साथ वक्त बिताना, अपनी चाहतों और इच्छाओं के बारे में सोचना भी काफी खुश और संतुष्ट महसूस करा सकता है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

ऐसा कोई जिसके साथ आपकी अच्छी दोस्ती, आपके लिए खुशी के दरवाजे खोल सकता है। आपको इंटेलेक्चुअल लोग पसंद आते हैं और उनके साथ बातें करना खुशी देता है। आपके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है, जब आप ऐसे लोगों के साथ एक अच्छे रिलेशन में होती हैं।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

आपको एडवेंचर पसंद हैं। ट्रैवल और दोस्तों के साथ हैंगआउट करने से ज्यादा खुशी आपको किसी और काम से नहीं मिलती। नई- नई चीजों और जगहों को एक्सप्लोर करना आपके लिए असली खुशी का कारण बनता है। जब आप खुलकर जिंदगी का हर मूमेंट अपने तरीके से इंज्वॉय करती हैं, तो खुश रहती हैं।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

आपको सफलता का स्वाद चखने से खुशी मिलती है। आप एक बार जब टारगेट बना लेती हैं, तो उसे हासिल करके ही दम लेती हैं और यही आपके लिए असल खुशी का कारण बनता है। मुश्किल से मुश्किल हालात में भी आप हिम्मत नहीं हारती। आपकी यही क्वालिटी आपको लोगों से तारीफ दिलवाती है। आपके लिए खुशी का सीधा सा मतलब है सक्सेस।

ADVERTISEMENT

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

लोगों की मदद करना आपके लिए खुशी और सुकून की सबसे बड़ी वजह है। अगर आप किसी से प्यार करती हैं, किसी को पसंद करती हैं, फिर आपके लिए मायने नहीं रखता कि समस्या कितनी बड़ी है। आप हर हालात में मदद और साथ के लिए तैयार रहती हैं। इसी में आपको खुशी भी मिलती है। आप शायद खुद भी कभी ये एक्सेप्ट नहीं करतीं, लेकिन आपको ऐसे लोगों के साथ रहना ज्यादा पसंद आता है, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

आपकी आंखों में झांककर हर कोई आपको और आपकी जिंदगी को नहीं समझ सकता। ऐसे किसी को पाना, जिसमें आपकी आंखों को पढ़ने का हुनर हो, आपके लिए खुशी का सबसे खास कारण बनता है। जो लोग आपको और आपके दिल की बात को समझना जानते हैं, उनके साथ आपको असल खुशी मिलती है। 

राशि के अनुसार जानिए किस रंग की नेल पॉलिश आपके लिए रहेगी बेस्ट
राशि के अनुसार जानिए आप किस वजह से दूसरों से रह जाते हैं हमेशा पीछे और पड़ता है आपको पछताना
इस राशि के लोग होते हैं बेहद फैशनेबल, कमाल का होता है इनका ड्रेसिंग सेंस

19 May 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT