ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
क्या है लिक्विड हेयर ट्रेंड, घर पर ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

क्या है लिक्विड हेयर ट्रेंड, घर पर ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर आप सोच रहे हैं कि आजकल हर महिला के बाल अल्ट्रा स्मूथ, शाइनी लुकिंग कैसे होते हैं तो आपको बता दें कि यह एक नया ट्रेंड है और इसका नाम लिक्विड हेयर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको इस ट्रेंड को क्यों फॉलो करना चाहिए। हालांकि, इसके लिए हमें सबसे पहले किम कार्दशियन और दुआ लिपा का शुक्रियाअदा करना चाहिए क्योंकि उनकी वजह से ही ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पहले 2018 में ग्लास हेयर ट्रेंड वायरल हुआ था। जब यह ट्रेंड आया ही था तो ये ब्लंट बॉब कट को लेकर मशहूर हुआ था। ग्लास हेयर शार्पली कट बालों और शाइनी, सिल्की स्मूथ टेक्सचर का मिक्स्चर था। उस समय किम कार्दशियन ने इसे सबसे पहले ट्राय किया था।

अब अगर आप सोच रही हैं कि ये ट्रेंड नेगुरल स्ट्रेट बालों से कैसे अलग है तो आपको बता दें कि इसमें एक बहुत बड़ा अंतर है।

लिक्विड हेयर क्या है?

नाम को देखा जाए तो लगता है कि लिक्विड हेयर का मतलब गीले बालों से है लेकिन ऐसा नहीं है। यह बालों पर होने वाली अल्ट्रा रिफ्लेक्टिव शाइन के बारे में है जो इसे लिक्विड हेयर बनाते हैं। साथ ही लिक्विड हेयर स्ट्रेट और फुल होते हैं और इस वजह से ये रेगुलर स्ट्रेटेंड बालों से अलग है।

यह ट्रेंड ब्यूटी की दुनिया में काफी वायरल हो रहा है और इस वजह से आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए। वैसे तो ये हेयर ट्रिटमेंट सलून पर भी ट्राई कर सकती हैं लेकिन आप चाहें तो घर पर इसे ट्राई करके अपने कुछ पैसे भी बचा सकती हैं।

ADVERTISEMENT

लिव्किड हेयर के लिए हेयर ट्रीटमेंट

कैराटिन ट्रीटमेंट इन दिनों काफी कॉमन है और कई सेलेब्स फ्रिज-फ्री स्मूथ बालों के लिए ये ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस प्रोसेस में बालों को डी-फ्रिजी किया जाता है और यह ट्रीटमेंट कम से कम 6 महीने तक चलता है। जब आप सलून पर कैराटिन कराते हैं तो इस प्रोसेस में आपके बालों में केरेटीन नाम का प्रोटीन इंजेक्ट किया जाता है। इससे आपके बाल सॉफ्ट और स्ट्रट हो जाते हैं। माना जाता है कि यह ट्रीटमेंट बालों को स्ट्रेट करना से अधिक बेहतर होता है।

वैसे तो आप कई तरीकों से इसे घर पर भी कर सकते हैं लेकिन रिजल्ट सलून जितने अच्छे नहीं मिलते हैं। कैराटिन ट्रीटमेंट को आप बाद में लिक्विड हेयर प्रोसीजर ट्राई कर सकती हैं।

कैसे घर पर करें लिक्विड हेयर?

  • मॉइश्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर के साथ अपने बालों को तैयार करें
  • बालों को स्मूथ करने के लिए हेयर ऑयल लगाएं।
  • अब अपने बालों को हाइड्रेटिंग एंटी-फ्रिज सीरम से कोट करें। इससे आपके बालों में अड़े नहीं पड़ेंगी।
  • अब ब्लो ड्रायर से बालों को स्मूथ बनाएं। राउंड ब्रश का इस्तेमाल कर अपने बालों को डिटैंगल करें।
  • अब फ्लैट आयरन से बालों को स्ट्रेट करें। इसके लिए पैडल ब्रश का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे बाल अधिक देर तक सीधे रहते हैं।
  • अंत में फिनिशिंग और शाइन के लिए हेयर स्प्रे लगाएं। इससे आपको बालों को ग्लॉसी टेक्सचर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:
इन DIY ट्रिक्स की मदद से अब खुद से घर पर बनाएं अपना पसंदीदा नेल पेंट शेड
शादी के इस सीजन में सुनिए सगाई के गाने
अंकिता लोखंडे ने शेयर की शादी की खूबसूरत Pics, पति विक्की जैन पर प्यार लुटाते हुए आईं नज़र

15 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT