ADVERTISEMENT
home / Vastu
clock direction as per vastu, vastu tips in hindi, वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा

वास्तु के हिसाब से जानिए घर की किस दिशा में लगी होनी चाहिए घड़ी ताकि अच्छा चले समय

 

 

सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हम हर काम समय देखकर या उसके अनुसार ही करते हैं। समय देखने के लिए हम घड़ी का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन घड़ी सिर्फ केवल समय बताने का ही काम नहीं करती बल्कि वास्तु के अनुसार (vastu tips in hindi) समय को बलवान और बुरा भी बनाती है। जी हां, तभी घड़ी को घर या ऑफिस की सही दिशा में लगाना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शौचालय
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना गया है। वैसे तो मुख्य रूप से चार दिशाओं के बारे में ही हम जानते हैं, लेकिन पुराणों में 10 दिशाओं का वर्णन किया गया है। वास्तु के अनुसार इनमें से 8 दिशाओं का अलग-अलग महत्व होता है। अगर दिशा विशेष कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो आप और आपका परिवारा मुसीबतों और परेशानियों से बचा रहा है और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसी तरह घड़ी के स्थान को लेकरभी वास्तु में सही दिशा का उल्लेख किया है ताकि आपका समय अच्छा चले। तो आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा (clock direction as per vastu) और उससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में – 

घड़ी लगाने की दिशा

 

घर या ऑफिस में घड़ी लगानी की सबसे उत्तम दिशा पूर्व, पश्चिम और उत्तर की मानी जाती है। क्योंकि ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है और लगभग सारे काम बिना किसी अड़चन के समय पर पूरे होते हैं। इसीलिए जब भी आप घर में घड़ी लगाएं तो इनमें से किसी एक दिशा का ही चुनाव करें।

यहां न लगाएं घड़ी

अगर आपके घर या ऑफिस में घड़ी दक्षिण दिशा में लगी है तो वहां से हटा दें। ये ठहराव की दिशा होती है। इसकी वजह से आपका सौभाग्य व धन और वैभव का आगमन रूक जाता है। इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

ADVERTISEMENT

किस तरह की घड़ी होती है शुभ

आजकल डिजाइनर चीजों का ही ट्रेंड हैं, इसीलिए लोग तरह-तरह की घड़ीयां शोपीस के तौर पर भी घर में लगाते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से पेंडुलम वाली घड़ी ज्यादा शुभ मानी जाती है। इसे घर के पश्चिम दिशा में लगाने से सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। 

किस तरह की घड़ी होती है अशुभ

घर में टूटी व बंद घंड़ी नहीं रखनी चाहिए। पैरा-साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि ऐसी घड़ी दुर्भाग्य व असफलता का प्रतीक होती है। इसी के साथ नीले, काले और केसरिया रंग की भी घड़ी अशुभ मानी जाती हैं। वास्तु के हिसाब से सफेद, भूरे और लाल रंग और गोल व चौकोर आकार की घड़िया शुभ लगाना शुभ माना जाता है।

POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
04 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT