ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
मेरे होने वाले पति, क्या तुम हमारी शादी में विराट जैसे क्यूट हो सकते हो?!

मेरे होने वाले पति, क्या तुम हमारी शादी में विराट जैसे क्यूट हो सकते हो?!

वह सपने जैसा है तो वह जादूगरनी सी और अब आखिरकार दोनों एक हो चुके हैं! जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की परिकथा सी सीक्रेट वेडिंग की, जो कि हाल ही में इटली के टस्कनी में हुई थी। फैंस के बीच #विरुष्का के नाम से मशहूर यह जोड़ी अपने रिश्ते को लंबे समय से छिपाए हुए थी और आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को एक खूबसूरत लोकेशन पर इन्होंने सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया। इस परिकथा सी शादी ने जितना सबको आश्चर्य में डाला, उससे ज़्यादा दीवाने हम विराट के हो चुके हैं! दूल्हों के गोल्स तो पहले से बने हुए हैं पर जो गोल्स हाल ही में विराट ने सेट किए हैं, उनको तोड़ पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। कुछ तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं कि विराट जैसे दूल्हे की बराबरी कोई भी नहीं कर पाएगा! हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया का हर दूल्हा विराट के जैसा बन सके!

1. वह अनुष्का की तरफ से अपनी नज़रें ही नहीं हटा पा रहा था

3 virushka

अगर कोई मेरी तरफ भी इस तरह से देखता रहे, जैसे विराट अपनी नुष्की को देखता है तो मेरी ज़िंदगी तो सुपर सक्सेसफुल हो जाएगी।

… और जिस तरह से सगाई के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगाया था, मेरी आंखों में तो सच में आंसू ही आ गए!

ADVERTISEMENT

2. विराट ने अनुष्का को एक मिनट के लिए भी अकेले नहीं छोड़ा

5 virushka

न मेहंदी के दौरान, न शादी, न फेरों और न ही विदाई के समय!

3. हर रस्म में वह उसका हाथ पकड़े रहा

2 virushka

उसने ऐसा किया, सिर्फ इसलिए नहीं कि उसे ऐसा करना चाहिए था! यह दूल्हों का नया गोल बन सकता है!

ADVERTISEMENT

4. वह न सिर्फ मेहंदी के फंक्शन में अनुष्का के बगल में बैठा रहा, बल्कि अपने हाथ पर भी थोड़ी सी मेहंदी लगवाई!

1 virushka

थोड़ी सी, पर लगवाई तो सही! वह पूरी रस्म के दौरान उसके साथ बैठा रहा और यह देखकर हमारी आंखों में वाकई खुशी के आंसू हैं।

5. वह अभी तक का सबसे मस्त दूल्हा है… हल्दी पर भी कितनी मस्ती की!

8 virushka

जहां ज़्यादातर दूल्हे हल्दी की रस्म से भागने की फिराक में रहते हैं, वहीं विराट ने डांस कर इस रस्म को भी खूब एंजॉय किया!

ADVERTISEMENT

6. विराट ने एक पल के लिए भी अनुष्का की मुस्कुराहट को खोने नहीं दिया

9 virushka

एक पल के लिए भी नहीं! और न ही कभी खोने देगा.. क्योंकि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं!

7. अनुष्का के साथ अपने वेडिंग आउटफिट को परफेक्टली कोऑर्डिनेट किया

4 virushka

विराट की आंखों से ही अनुष्का के लिए उसका प्यार झलकता है। तो फिर ऐसा कैसे हो सकता था कि वह अपने लुक को उसके साथ कोऑर्डिनेट न करता!

ADVERTISEMENT

8. इस बात का ध्यान रखा कि पूरी सेरेमनी मस्ती से भरपूर रहे!

10 virushka

फेरों और पूजा के समय में भी उसने इस बात का ध्यान रखा कि वह माहौल को खुशनुमा बनाए रहे! कैसे कर लिया उसने इतना कुछ?

9. विदाई के दौरान भी उसने अनुष्का को हंसाया!

7 virushka

हां, विराट ने विदाई के दौरान भी अनुष्का की आंखों से आंसू की एक बूंद भी नहीं गिरने दी। शादी के बाद अनुष्का ने मुस्कुराते हुए अपने परिवार से विदा ली।

ADVERTISEMENT

10. उसने संगीत के फंक्शन में अनुष्का के लिए गाना तक गाया!

सब कितना अलग है!

11. हर फंक्शन में वह बहुत हैंडसम लग रहा था…

6 virushka

क्योंकि… अब मान ही लेते हैं, आखिरकार वह विराट कोहली है!

कितना प्यारा है न वह! पर हां, अब अनुष्का का है! मज़ाक की बात एक तरफ.. हमारी तरफ से इस खूबसूरत जोड़ी को एक खुशनुमा जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं!

ADVERTISEMENT

 

Images Courtesy: Instagram

#वीरुष्का विवाह के बारे में सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

14 Dec 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT