ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनुष्का शर्मा और एम एस धोनी की पत्नी साक्षी हैं बचपन की दोस्त, दोनों के बचपन की ये Pic है बहुत क्यूट

अनुष्का शर्मा और एम एस धोनी की पत्नी साक्षी हैं बचपन की दोस्त, दोनों के बचपन की ये Pic है बहुत क्यूट

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी एक दूसरे को सिर्फ क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गजों की वजह से नहीं जानती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बचपन में असम के एक छोटे से शहर में एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं और पहले से एक दूसरे को जानती हैं। अब दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कैसे जानती हैं अनुष्का और साक्षी एक दूसरे को

साभार- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और साक्षी भले ही विराट कोहली और एम एस धोनी की वजह से क्रिकेट के फैन्स के बीच भी अच्छी लोकप्रियता रखती हैं और इन्हें साथ में खड़ा देखकर कोई भी ये सोच सकता है कि ये अपने पति की वजह से एक दूसरे को जानती हैं। लेकिन इनकी कहानी कुछ ऐसी है कि आप भी बोल पड़ेगें कि दुनिया कितनी छोटी है।

साभार- इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा के पिता, रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा एक समय असम में तैनात थे और वहां अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी। इसी स्कूल में साक्षी धोनी भी अपने बचपन के दिनों में पढ़ती थीं।

साभार- इंस्टाग्राम

एक इंटरव्यू में साक्षी धोनी के बारे में बात करते हुए, अनुष्का शर्मा ने कहा था, “साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहाँ रहती है, तो मैंने कहा कि वाह, मैं यहाँ भी रह चुकी हूँ! उसने कहा मैं इस स्कूल में गई थी, तो मैंने कहा कि मैं भी इसी स्कूल में गई थी।” आगे अनुष्का ने अपने और साक्षी धोनी के फैन्सी ड्रेस की तस्वीर के बारे में बात करते हुए कहा था, “और फिर मुझे एक तस्वीर मिली जिसमें साक्षी ने परी की तरह कपड़े पहने हैं और मैंने अपनी पसंदीदा आइडल माधुरी की तरह घाघरा पहन रखा है।”

ADVERTISEMENT
30 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT