ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
#Flashback2021: वरुण धवन-नताशा दलाल से लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक, इस साल इन सेलेब कप्लस ने की शादी

#Flashback2021: वरुण धवन-नताशा दलाल से लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक, इस साल इन सेलेब कप्लस ने की शादी

बॉलीवुड सेलेब्स के लिए 2021 एक अच्छा साल रहा है। कई कपल्स ने इस साल शादी की और अपने शादीशुदा जीवन की शुरुआत की है। फिर वरुण धवन की शादी उनके बचपन का प्यार नताशा दलाल के साथ हो या फिर हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हो। यह साल बॉलीवुड टाउन के कपल्स के लिए बहुत ही शानदार रहा है। तो चलिए साल के अंत होने के साथ आपको बताते हैं कि इस साल किन सेलेब्स ने शादी की है। 

वरुण धवन और नताशा दलाल

Varun Dhawan, Natasha Dalal, Glimpse of Bridal Look, Bridal Look

वरुण धवन और नताशा दलाल ने साल की शुरुआत में 24 जनवरी को सादी की थी, दोनों की शादी बेहद ही शानदार अंदाज में संपन्न हुई थी। बता दें कि वरुण और नताशा पिछले 20 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को एक कमद आगे बढ़ाया है। कपल ने अलीबाग में अपने करीबी दोस्तों और परिजनों के बीच शादी की थी।

यामी गौतम और आदित्य धर

फिल्ममेकर आदित्य धर और एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी थी। दोनों की शादी ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था क्योंकि दोनों की शादी को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं थी और दोनों ने बेहद ही सिंपल अंदाज में शादी की थी। यामी और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडी में यामी के फार्म हाउज पर 4 जून को शादी की थी।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को 11 साल पहले डेट करना शुरू किया था, जब गोनों पहली बार एक फिल्म के सेट पर मिले थे और इसके बाद से ही दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 15 नवंबर को दोनों ने चंडीगढ़ के द ऑबरॉय सुखविला में शादी की थी।

ADVERTISEMENT

अनुष्का रंजन और आदित्य सील

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की फेरीटेल वेडिंग 21 नवंबर को हुई थी। आदित्य और अनुष्का पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2019 में आदित्य ने अनुष्का को पेरिस में प्रपोज किया था। इसके बाद आखिरकार दोनों ने नवबंर 2021 में शादी की। कपल ने ग्रैंड वेडिंग का आयोजन किया था और इसमें आलिया भट्ट से लेकर भूमि पेडनेकर तक इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी काफी ससपेंसफुल थी। शादी के दिन तक भी दोनों ने अपनी शादी के बारे में कुछ भी कंफर्मेशन नहीं दिया था और फिर दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए इसकी पुष्टी की थी। बता दें कि कैटरीना और विक्की ने राजस्थान के सवाइमाधोपुर में स्थित सिक्स सेंस फॉर्ट, बाड़वाड़ा में शादी की थी। 

यह भी पढ़ें:
अंकिता लोखंडे की विक्की जैन के साथ बेहद शाही अंदाज में हुई शादी, देखिए वेडिंग की Videos
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ब्राइडल नथ डिजाइन फोटो
शादी के इस सीजन में सुनिए सगाई के गाने

24 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT