ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Pics: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को एंगेजमेंट पर गिफ्ट की सैफायर रिंग, पहनाया सब्यसाची का मंगलसूत्र

Pics: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को एंगेजमेंट पर गिफ्ट की सैफायर रिंग, पहनाया सब्यसाची का मंगलसूत्र

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बाड़वाड़ा रिजॉर्ट में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। इस दौरान दुल्हन क्लासिक रेड सब्यसाची लहंगे में दिखाई दीं और विक्की कौशल बीज आउटफिट में नजर आए। दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही सेलेब्स और फैन्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एक ओर जहां सब्यसाची ने फैंस को दोनों के आउटफिट के बारे में जानकारी दी तो वहीं उसके बाद से ही ब्राइड की अंगूठी और मंगलसूत्र, चर्चाओं का विषय बन गया। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दोनों की शादी एक काफी प्राइवेट अफेयर था और जब तक कपल ने अपनी तस्वीरों को नहीं शेयर किया, तब तक किसी के पास भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। 

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस की एंगेजमेंट रिंग टिफनी से है और डायमंड स्टड रिंग है। दोनों की शादी की एक तस्वीर में अंगूठी साफ दिखाई दे रही है। फैंस को कैटरीना की इस सैफायर रिंग को देखकर प्रिंसेस डायना की याद आ गई। उन्होंने प्रिंस चार्ल्स के साथ अपनी एंगेजमेंट पर इस अंगूठी को पहना था। माना जा रहा है कि इस एंगेजमेंट रिंक की कीमत 7,40,708 रुपये है। 

इसके अलावा विक्की कौशल ने वाइफ कैटरीना कैफ को सब्यसाची का मंगलसूत्र गिफ्ट किया है। इसमें ट्रेडिशनल ब्लैक और गोल्डन बीड्स के साथ दो डायमंड हैं। हालांकि, डिजाइनर द्वारा मंगलसूत्र के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि यह बंगाल टाइगर कलेक्शन का है। डिजाइनर ने अपनी कुछ ज्वेलरी की डिटेल शेयर की है। उन्होंने लिखा, लहंगे को बीस्पोक ब्राइडल ज्वेलरी के साथ पेयर किया गया है, जो 22k गोल्ड डिटेल और अनकट डायमंड और हैंड स्ट्रंग पर्ल से बनी है और यह सब्यसाची हैरिटेज ज्वेलरी कलेक्शन से है। साथ ही विक्की कौशल भी सब्यसाची की शेरवानी में दिखाई दिए। 

ADVERTISEMENT

कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, उन सभी चीजों के लिए प्यार और ग्रेटिट्यूड जिनकी वजह से हम यहां तक पहुंचे। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और अन्य सबी सितारों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। 

यह भी पढ़ें:
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर की शादी की Pics, देखें
इंतजार हुआ खत्म! सामने आईं विक्की-कैटरीना की शादी की तस्वीरों की पहली झलक
जानिए राजस्थान के छोटे से कस्बे के इस आलीशान होटल की कहानी, जो बना है विक्की-कैटरीना का वेडिंग डेस्टिनेशन

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

10 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT