ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
इस तरह की खुशबू वाले साबुनों को लगाने से ज्यादा काटते हैं मच्छर, Study में हुआ है खुलासा

इस तरह की खुशबू वाले साबुनों को लगाने से ज्यादा काटते हैं मच्छर, Study में हुआ है खुलासा

गर्मी में मच्छरों का डर बढ़ जाता है। मच्छर लोगों की नींद हराम कर देते हैं। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुन की महक भी मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह मामला अमेरिका में हुई एक रिसर्च में सामने आया है।

गर्मियां चल रही हैं। इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत को लेकर काफी सचेत रहने की जरूरत है। गर्मी में मच्छरों का आतंक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छरों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। मच्छरों ने लोगों का सोना मुश्किल कर दिया है। इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।

लोग मच्छर भगाने के लिए मच्छरदानी, ऑल आउट, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या बाजार में मिलने वाली मॉस्किटो रैकेट का इस्तेमाल करते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गंदा पानी और गंदी जगह मच्छरों का घर होती है।

स्टडी में हुआ है साबित

क्या आप जानते हैं कि साबुन भी मच्छरों को आकर्षित कर सकता है। नहाते समय आप जिस साबुन का इस्तेमाल करते हैं उसकी महक भी मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अमेरिका में हुई एक स्टडी में इस बात को दिखाया गया। फ़र्स्टपोस्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट और स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में पाया गया कि कुछ साबुन की गंध मच्छरों के लिए आसान बनाती है। शोधकर्ताओं ने यह शोध चार अलग-अलग ब्रांड के साबुनों पर किया, जिसमें कुछ साबुनों की महक मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

ADVERTISEMENT

क्या कहती है स्टडी ?

मच्छरों पर किए गए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 4 मशहूर साबुन ब्रांड का इस्तेमाल किया। शोधकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने मानव त्वचा की गंध पर साबुन के प्रभाव का विश्लेषण किया। विश्लेषण के आधार पर यह पाया गया कि साबुन की गंध यह निर्धारित कर सकती है कि मच्छर आपके करीब आएगा या नहीं। अलग-अलग सुगंधित साबुनों पर किए गए एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है।

नारियल की महक मच्छरों को भगा देगी

शोधकर्ताओं ने बताया कि नारियल की महक वाले साबुन के इस्तेमाल से मच्छर आकर्षित नहीं होते। विभिन्न सुगंधों पर किए गए शोध में पाया गया कि नारियल से निकलने वाले रसायनों का खून चूसने वाले कीड़ों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए, अगर आपको मच्छरों के काटने का खतरा है या आप ऐसी जगह पर हैं जहां बहुत अधिक मच्छर हैं, तो आप नारियल-सुगंधित साबुन का उपयोग कर सकते हैं।

फल और नींबू की महक भी करती है अट्रैक्ट 

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि फल और नींबू की महक वाले साबुन मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट और स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉ. क्लेमेंट विनगर ने कहा कि फूलों और फलों की महक वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल से मच्छरों को पौधों और इंसानों के बीच अंतर नहीं करने में मदद मिलती है, इसलिए वे इंसानों की तरफ आकर्षित होते हैं।

मच्छरों से परेशान हैं तो घर पर लगाएं ये 5 तरह के पौधे

ADVERTISEMENT
07 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT