ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
माइक्रोवेव से लेकर केतली तक, घर की इन चीजों को साफ करने के लिए नींबू का करें इस्तेमाल

माइक्रोवेव से लेकर केतली तक, घर की इन चीजों को साफ करने के लिए नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू (Lemon) का इस्तेमाल हर घर में अलग-अलग चीजों के लिए किया जाता है, फिर चाहे टेस्टी शिकंजी बनानी हो या फिर DIY स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना हो। इस छोटे से विटामिन सी से भरपूर फल में बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। लेकिन केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि घर में मौजूद बहुत सी चीजों को साफ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि घर की चीजों को साफ (Cleaning House) करने के लिए आप किस तरह से नींबू (Lemon Hacks) का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एवोकाडो को रखे फ्रेश

एवोकाडो बहुत ही महंगे आते हैं और आप इन्हें एक बार में खत्म नहीं कर सकते हैं और इस वजह से आपको बचे हुए एवोकाडो को फेंकना पड़ जाता है। लेकिन अब आप जानते हैं कि आपको इसे लंबे वक्त तक फ्रेश रखने के लिए क्या करना है। आपको इसके लिए केवल एवोकाडो को फ्रेश नींबू के साथ रखना है। इसके लिए आपको थोड़ा सा नींबू का रस चाहिए, जिसे आपको बचे हुए एवोकाडो पर लगाना है और फिर इसे अच्छे से लपेट कर प्लास्टिक बैग में रख देना है। एवोकाडो के सरफेस पर लगा नींबू का रस, इसे जल्दी खराब होने से बचाता है।

https://hindi.popxo.com/article/veg-momo-recipe-in-hindi

माइक्रोवेव साफ करने के लिए

माइक्रोवेव को साफ करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि इस पर गिरी हुई करी और सॉस के निशान होते हैं। लेकिन नींबू के इस्तेमाल से ऐसा कर पाना बहुत ही आसान हो जाता है। इसके लिए आपको केवल एक कटोरी पानी लेना है और उसमें नींबू का रस मिलाना है और फिर इसे माइक्रोवेव में रखकर उबालना है। एक बार पानी अच्छे से उबल जाए तो इसे 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखा रहने दें ताकि इसकी स्टीम की मदद से पानी अपना काम कर सके। 5 मिनट बाद कटोरी को बाहर निकाल लें और माइक्रोवेव को कपड़े से साफ कर लें और बस आपका माइक्रोवेव एकदम नया जैसा हो जाएगा।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/pati-patni-jokes-in-hindi

एयर प्यूरीफायर

नींबू का इस्तेमाल आप घर में बहुत ही अच्छा सा अरोमा करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में पानी भर लें और इसमें अपनी पसंदीदा हर्ब्स डाल दें और साथ ही एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे भी डाल दें और इसे उबाल लें। इस उबले हुए पानी की स्टीम के जरिए आपको बहुत ही माइल्ड और शांत करने वाली खुशबू मिलेगी।
आप इसका इस्तेमाल फ्रिज से आने वाली आईसी स्मेल को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप केवल आधा कटा हुआ नींबू फ्रिज में रख दें और फ्रिज को बंद कर दें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड फ्रिज की आईसी स्मेल को दूर कर देगा।
https://hindi.popxo.com/article/how-to-improve-and-maintain-oxygen-level-in-body-tips-in-hindi

चीज ग्रेटर को साफ करने के लिए

जब आप ग्रेटर को बर्तन साफ करने वाले झांवे से साफ करते हैं तो वो अच्छे से साफ नहीं होता है। इस वजह से आपको ग्रेटर को साफ करने से आधे घंटे पहले नींबू से साफ करना चाहिए। नींबू का रस ग्रेटर पर जमें लेफ्टओवर को हटाने में मदद करता है और इस वजह से इसे साफ करना आसान हो जाता है।

https://hindi.popxo.com/article/these-3-natural-ingredients-will-help-to-reduce-dark-spots-in-hindi

केतली साफ करने के लिए

आप सामान्य डिटर्जेंट से केतली या फिर पानी उबालने वाले बर्तनों को साफ नहीं कर सकते हैं। इस वजह से हमेशा केतली को पहले पानी से भर लें और इसमें नींबू के टुकड़े डाल कर उबाल दें। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एक बार ये हो जाए तो इस पानी को फेंक दें और आपकी केतली एकदम साफ हो जाएगी।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
11 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT