ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
TV actresses real life bridal look

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस, जिनका रियल लाइफ ब्राइडल लुक रहा सबसे खूबसूरत

टीवी सीरियल की दुनिया में कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। यहां एक एक्टर 3-3 बार शादी के बंधन में बंध जाता है। वहीं एक्ट्रेस भी एक ही सीरियल में कई बार दुल्हन बनती है। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में तो नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी 1 या 2 बार नहीं बल्कि पूरे 5 बार दुल्हन बनकर अपने ही पति कार्तिक से शादी कर चुकी हैं। वहीं अब सीरत के किरदार के साथ वे एक बार फिर दुल्हन बनने की तैयारी में हैं। ये तो सिर्फ एक उदाहरण था। ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो सीरियल में बारबार दुल्हन बनती हैं। सीरियल में तो कई बार आपने इनके ब्राइडल लुक को देख लिया मगर कुछ टीवी एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनका रियल लाइफ ब्राइडल लुक भी काफी चर्चा में रहा। हम यहां आपको ऐसी ही कुछ पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस के रियल लाइफ ब्राइडल लुक (Bridal Look) दिखा रहे हैं।
https://hindi.popxo.com/article/bridal-mehndi-design-in-hindi

दिव्यांका त्रिपाठी

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी साल 2016 में अपने को स्टार और बॉयफ्रेंड विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दिव्यांका त्रिपाठी की शादी किसी भी पारी कथा से कम नहीं नहीं थी। यहां तक कि अपनी शादी की हर रस्म में खुद दिव्यांका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। दिव्यांका त्रिपाठी का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर हफ्तों तक सुर्खियों में बना रहा। आप भी देखिये रियल लाइफ में दुल्हन बनीं दिव्यांका त्रिपाठी के कुछ खूबसूरत ब्राइडल लुक।

दीपिका कक्कड़

सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी सीरियल्स में कई बार दुल्हन बन चुकी हैं।लेकिन जब वो रियल लाइफ में दुल्हन बनकर सबके सामने आईं तो ब्राइडल लुक में उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी। दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम के साथ निकाह कर लिया था। मुस्लिम ब्राइडल लुक में वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं। देखिये रियल लाइफ में दुल्हन बनीं दीपिका कक्कड़ के कुछ खूबसूरत ब्राइडल लुक। 

ADVERTISEMENT

रुबीना दिलैक

टीवी की किन्नर बहू और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सीरियल ‘छोटी बहू’ से लेकर शक्ति-अस्तित्व के एहसास तक में  रुबीना दिलैक कई बार दुल्हन बनीं लेकिन बात जब रियल लाइफ ब्राइडल लुक की आई तो उन्होंने सबसे अलग हटके क्रीम कलर के ब्राइडल लहंगे को चुना। देखिये रियल लाइफ में दुल्हन बनीं रुबीना दिलैक के कुछ खूबसूरत ब्राइडल लुक। 

ADVERTISEMENT

पारुल चौहान

सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम पारुल चौहान भी रियल लाइफ ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। पारुल चौहान भी साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गई थीं। अपनी शादी में पारुल चौहान ने सुर्ख लाल बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका ब्राइडल लुक निखार कर सामने आ रहा था। देखिये रियल लाइफ में दुल्हन बनीं पारुल चौहान के कुछ खूबसूरत ब्राइडल लुक।

आमना शरीफ

सीरियल ‘कहीं तो होगा’ की कशिश और ‘कसौटी ज़िंदगी की’ की कोमोलिका यानी आमना शरीफ वैसे तो सीरियल की दुनिया में कई बार दुल्हन बनकर फैंस का दिल चुरा चुकी हैं मगर बात जब रियल लाइफ ब्राइडल लुक की आई तो उन्होंने अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात दे दी। वा साल 2013 में शादी के बंधन में बंधी थीं। देखिये रियल लाइफ में दुल्हन बनीं आमना शरीफ के कुछ खूबसूरत ब्राइडल लुक। 

ADVERTISEMENT

https://hindi.popxo.com/article/wedding-shayari-in-hindi
21 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT