ADVERTISEMENT
home / Nail Care
नेल पाॅलिश को लंबे समय तक नाखूनों पर टिकाए रखने के लिए आसान टिप्स

नेल पाॅलिश को लंबे समय तक नाखूनों पर टिकाए रखने के लिए आसान टिप्स

खूबसूरत नाखून हर लड़की का सपना होते हैं। हर लड़की को अपने खूबसूरत और कलरफुल नाखून अच्छे लगते हैं। इनके लिए हम क्या-क्या नहीं करते। हर महीने मैनीक्योर पर खर्चा करते हैं और महंगे हैंड क्रीम व नेल पॉलिश (Nail Polish) शेड्स पर इन्वेस्ट करते हैं। इतना ही नहीं आजकल तो नेल आर्ट भी काफी ट्रेंड में है। मगर बात करें एक साधारण से नेल पेंट (Nail Paint) की तो इसे लगाने के बाद अगर यह 1-2 दिन में ही छूटने लगती है तो सच में बहुत बुरा लगता है और गुस्सा भी आता है। यह खाना पकाने या बर्तन धोने जैसे हाथों या घरेलू कामों के दौरान लगातार हाथ धोने के कारण हो सकता है। आपकी नेल पॉलिश (Nail Polish) नाखूनों पर लंबे समय तक टिकी रहे इसके लिए हम यहां कुछ आसान से टिप्स बता रहे हैं। इन्हें आजमाकर आप भी अपनी नेल पोलिश (Nail Polish) को बना सकती हैं लॉन्ग लास्टिंग।
https://hindi.popxo.com/article/5-things-to-keep-in-mind-before-getting-acrylic-nails-done-in-hindi

एक टोपकोट हमेशा लगाएं

जब बात नेल पॉलिश (Nail Polish) की देखभाल की आती है तो यह एक नियम की तरह है। अपना नेल पेंट (Nail Paint) सूख जाने के बाद एक टॉप कोट ज़रूर लगाएं। इसे लगाने से नेल पॉलिश (Nail Polish) नाखूनों पर लंबे समय तक टिकी रहती है और नाखूनों में शाइन भी आती है। आप चाहें तो क्लियर टिंटेड नेल पॉलिश में भी इन्वेस्ट कर सकती हैं। इसे हर तरह तरह की और हर कलर की नेल पॉलिश (Nail Polish) के ऊपर लगाया जा सकता है। 

हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें

एक हैंड क्रीम हाथों पर सनस्क्रीन की तरह काम करती है। दिन में कम से कम दो बार हैंड क्रीम ज़रूर लगाएं। इससे आपके नाखून भी अच्छे होंगे। साथ ही हैण्ड क्रीम आपके क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज़ भी रखती है, जिससे नेल पॉलिश (Nail Polish) से रूखे होने और उखड़कर निकलने की समस्या न के बराबर हो जाती है। 

किनारों पर नेल पॉलिश ज़रूर लगाएं

यह काफी ज़रूरी है। जब भी नाखूनों पर नेल पॉलिश (Nail Polish) लगाएं, किनारे कवर करना बिलकुल न भूलें। इससे नेल पॉलिश (Nail Polish) लंबे समय तक नाखूनों पर टिकी रहती है। नेल पॉलिश लगाते समय इस बात का ध्यान रखें इस नाखूनों के किनारे अच्छी तरह से कवर हों। 

बेस कोट लगाएं

ADVERTISEMENT
बेस कोट लगाना उतना ही जरूरी है जितना कि टॉपकोट लगाना। सच तो यह है कि अपना नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट का उपयोग करने से नेल पॉलिश आपके नाखूनों पर लंबे समय तक टिकेगी। यह नेल पॉलिश (Nail Polish) को निकाले बिना लंबे समय तक उन्हें खूबसूरत दिखने में मदद करती है। 

रबड़ के दस्ताने पहनकर काम करें

अगर आपको दिनभर घर के काम करने पड़ते हैं तो अपनी नेल पॉलिश (Nail Polish) की सुरक्षा के लिए हाथ में रबड़ के दस्ताने पहनकर काम करें। पानी का लगातार इस्तेमाल और साबुन का उपयोग आपके नाखूनों से नेल पॉलिश को निकाल सकता है। रबड़ के दस्ताने पहनने से यह नेल पॉलिश लंबे समय तक आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना बरकरार रहेगी।

POPxo की सलाह:अगर आप अपने लिए बेहतरीन नेल पेंट की तलाश में हैं तो My Glamm के यह नेल पेंट आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। 

19 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT