ADVERTISEMENT
home / Nail Care
मजबूत और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स और इन चीजों को करने से बचें

मजबूत और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स और इन चीजों को करने से बचें

खूबसूरत और मजबूत नाखून हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण नाखूनों की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है। नाखूनों की देखभाल और स्टाइलिंग का चलन हाल के दिनों में बहुत लोकप्रिय हो गया है। लड़कियों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनके नाखून नहीं बढ़ते और जल्दी टूट जाते हैं। अगर आपके नाखून बहुत तेजी से टूटते हैं तो चिंता न करें। आज हम आपको नाखूनों को मजबूत करने के कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं। नाखून की बीमारी का इलाज

नाखूनों को मजबूत रखने के टिप्स Tips to Keep Nails Strong in Hindi

1. हाथों को सॉफ्ट रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। अपने हाथों को साफ करते समय, मृत त्वचा को हटाने के लिए हल्के से रगड़ें। जो नाखूनों की त्वचा को मुलायम बनाता है।

2. हाथों पर तेल लगाना एक गुड हेबिट है। जिसे आप अपने खाली समय में कभी भी कर सकते हैं। आप बादाम, खुबानी या किसी भी अन्य तेल से क्यूटिकल्स की मालिश कर सकते हैं। इससे आपके हाथ भी शाइन करेंगे और नाखूनों के पास क्यूटिकल्स भी सही हो जायेंगे।

3. हमेशा नाखून काट कर रखें। यह आपके नाखूनों को मजबूत बनाता है और उन्हें साफ और स्वस्थ भी दिखता है। लंबे नाखूनों की इच्छा रखते हैं तो नेल्स एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

4. अपने नाखूनों को प्राकृतिक तरीके से खूबसूरत दिखाने के लिए आप बायोटिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन, खनिज और कई पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार के बायोटिन का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

5. बालों से लेकर नाखूनों तक त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। इसीलिए पानी खूब पिएं।

6. महीने में एक बार मैनीक्योर करवाएं इससे नेल्स मजबूत और खूबसूरत दिखेंगे।

ऐसा करने से बचें

1. नाखूनों पर हमेशा कुछ न कुछ लगाएं। अगर आपको नेल पॉलिश पसंद नहीं है तो आप ट्रांसपेरेंट पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे नाखून मजबूत रहते हैं।

ADVERTISEMENT

2. अगर आपको अपने नाखून काटने की आदत है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो जेल नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें। जेल नेल पॉलिश नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। 

नाखूनों को स्वस्थ्य रखने के लिए ये टिप्स अपनाएं

लहसुन का पेस्ट बनाएं और इसे नियमित रूप से नाखूनों पर लगाएं। साथ ही लहसुन का सेवन बढ़ा दें। अगर आप रोज लहसुन का पेस्ट नहीं लगा सकते हैं तो हफ्ते में कम से कम दो दिन जरूर लगाएं। इससे नाखून मजबूत होंगे।

अगर आप अपने नाखूनों की पर्याप्त देखभाल नहीं कर सकते हैं, तो रात को सोने से पहले कम से कम 15 मिनट के लिए सरसों के तेल से अपने नाखूनों की मालिश करें। इससे आपके नाखून चमकेंगे और तेजी से बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें –
अगर आपको भी न्यूड शेड्स हैं पसंद तो ये मिनी नेल किट है आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन
क्या नाखून रगड़ने से बालों का झड़ना सच में हो जाता है बंद? जानिए इसके पीछे का साइंटफिक रीजन
इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप भी नाखून के आस-पास की डार्क स्किन से पा सकते हैं छुटकारा

ADVERTISEMENT
14 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT