ADVERTISEMENT
home / फूड एंड नाइटलाइफ
क्या आपने कभी मिट्टी के बर्तन में खाना बनाया है? अगर नहीं तो यहां जानें इसके टिप्स और ट्रिक्स

क्या आपने कभी मिट्टी के बर्तन में खाना बनाया है? अगर नहीं तो यहां जानें इसके टिप्स और ट्रिक्स

क्या आपने कभी ट्रेन में या फिर रोड के किनारे टपरी से कुल्हड़ में चाय पी है? अगर हां तो आपको उस कुल्हड़ की सौंधी खुशबू भी जरूर याद होगी। हमें यकीन है कि हमारी इस बात को सुनकर आपकी भी कोई पुरानी याद ताजा हो गई होगी। अगर हम आपको कहें कि आप उसी खुशबू को अपने घर के खाने का हिस्सा भी बना सकते हैं तो आप क्या कहेंगे।

जी हां, आप ऐसा कर सकते हैं बस इसके लिए आपको अपनी किचन में मिट्टी के बर्तनों को शामिल करना होगा। हम जानते हैं कि मिट्टी के बर्तन थोड़े भारी होते हैं और उनकी देखभाल करना और उनमें खाना बनाने का तरीका भी अलग होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसे ट्राई नहीं कर सकते हैं। दरअसल, आज के वक्त में मिट्टी के बर्तन भी काफी मशहूर हो रहे हैं और यहां तक कि कई लोग अपने घरों में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल भी करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से मिट्टी के बर्तनों में स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं।

हालांकि, शुरु करने से पहले हम आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तनों को साफ कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप पुराने मिट्टी के बर्तन में खाना बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इसे साफ कैसे करते हैं। अगर आपका पैन नया है तो इसके लिए आपको रात के समय बर्तन में पानी भर कर उसमें बेकिंग सोडा डालकर रख देना चाहिए और फिर अगले दिन सुबह में आपको इसे सामान्य पानी और सॉफ्ट ब्रिसल वाले झांवे से साफ करना चाहिए।

अगर आपका पैन पुराना है तो आपको इसमें गर्म पानी भरकर रखना चाहिए और एक या दो टेबलस्पून बेकिंग सोडा डालना चाहिए। आप चाहें तो इसमें से आ रही खाने की स्मेल को दूर करने के लिए नींबू भी डाल सकते हैं। कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए इसे भीगा रहने दें और फिर सामान्य पानी से इसे अच्छे से धो लें और सुखा लें।

ADVERTISEMENT

कैसे करें मिट्टी के बर्तनों की देखभाल (किचन हैक्स)

मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने का एक मुश्किल हिस्सा ये है कि खाना बनाने के बाद इन्हें कहां रखा जाए। कई महिलाएं इन्हें अंदर रखने से पहले धूप में इन्हें सुखाती हैं। हालांकि, एक बहुत ही अच्छी ट्रिक है, जो जादू की तरह काम करती है और वो है पैन को वेजिटेबल ऑयल से ग्रीस करना। इसके लिए पैन पर तेल की कुछ बूंदे डालें और फिर इसे अच्छे से पूरे पैन पर फैला लें और फिर सूरज की किरणों की मदद से इसे सूखने दें। इसके बाद आप इसे स्टोर कर सकते हैं। इससे मिट्टी के बर्तन की चमक बनी रहती है और इसका सरफेस भी स्मूथ रहता है।

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने की ट्रिक्स

  • अगर आपको मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना पसंद है तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाली हैं।
  • कभी भी गर्म मिट्टी के बर्तन को ठंडी जगह पर ना रखें क्योंकि ऐसा करने से वो टूट सकता है या फिर उसमें क्रैक आ सकता है। आप इसे हीट-रेसिस्टेंस पोट होल्डर या फिर लकड़ी के सरफेस पर जरूर रख सकते हैं।
  • खाना बनाने से पहले आपको अपने मिट्टी के बर्तन को कम से कम 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए।
  • खाना बनाने से पहले अपने मिट्टी के बर्तन के सरफेस को ग्रीस भी जरूर करें।
  • आपको कभी भी सीधे मिट्टी के बर्तन का गैस स्टोव पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • पोट के साइज के मुताबिक ही सब्जियां और पानी इसमें डालें क्योंकि आप नहीं चाहेंगे कि मिट्टी के बर्तन में से सब्जी बाहर निकले।
  • अगर आप ओवन में मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे कभी भी प्री-हीट के बाद ना रखें क्योंकि इससे वो टूट सकता है।
  • दरअसल, मिट्टी के बर्तन हीट को रिटेन करते हैं और इस वजह से आप स्टोव बंद कर देने के बाद भी इसमें डिश को पका सकते हैं। इस वजह से मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल बिरयानी बनाने के लिए किया जाता है।

मिट्टी के बर्तन में आप बना सकती हैं ये डिश

  • लसागना
  • बिरयानी
  • सब्जियां
  • फ्रूट कोब्लर्स
  • मीटलोफ
  • बेक्ड पोटेटो
  • ग्रेवीज
13 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT