ADVERTISEMENT
home / Winter
Winter Outfits, Winter Color outfits, Trendy outfits

इस विंटर सिर्फ ब्लैक नहीं, इन कलर के आउटफिट्स भी हैं काफी ट्रेंड में

 

 

सर्दियां आते ही लोगों के कपड़े पहनने का अंदाज़ भी बदल जाता है। गर्मियों में जहां हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहने जाते थे वहीं सर्दियां आते ही डार्क कलर के कपड़े खासतौर पर ब्लैक आउटफिट वॉर्डरोब में अपनी जगह बना लेते हैं। सर्दियों में लोग हल्के रंग पहनने से कतराते हैं। उन्हें लगता है, सर्दियां मतलब डार्क कलर्स फिर चाहे वो कपड़े हों या लिपस्टिक शेड्स। मगर हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इस कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने इस बात को साबित किया है कि सर्दियों में ब्लैक कलर से हटकर भी बहुत से कलर पहने जा सकते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही कलर के आउटफिट्स के बारे में। स्वेटर के डिजाइन

ग्रे कलर

ग्रे कलर को भले ही ब्लैक के करीब माना जाता हो लेकिन यह इससे काफी अलग है। ग्रे कलर के कपड़ों की अपनी अलग खासियत है। जैसे यहां बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने ग्रे कलर का आउटफिट स्मार्टली कैरी कर यह बता दिया कि अब ब्लैक का सीजन गया और ग्रे का सीजन आ गया। सोनम कपूर ने यहां ग्रे कलर का पेंट सूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने ओवर साइज़्ड जैकेट भी कैरी की है। 

ऑफ व्हाइट कलर

व्हाइट एक ऐसा कलर है, जो गर्मियों में सबसे ज्यादा पहना जाता है। मगर इस विंटर सीजन ऑफ व्हाइट कलर भी काफी ट्रेंड में है। अब आलिया भट्ट के इस विंटर लुक को ही ले लीजिये। उन्होंने ब्लैक के बजाय ऑफ व्हाइट कलर को चुना। इस लॉन्ग स्वेटर में वे काफी क्यूट नज़र आ रही हैं। आप भी ऐसे स्वेटर को जीन्स या स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। 

गोल्डन येलो

ADVERTISEMENT
सर्दियों में अक्सर ब्लैक और मस्टर्ड कलर ट्रेंड में रहते हैं मगर प्रियंका चोपड़ा के इस आउटफिट ने बता दिया कि मस्टर्ड कलर अब आउटडेटेड हो गया है। इस विंटर गोल्डन येलो काफी ट्रेंड में है। हालांकि इस आउटफिट में ब्लैक से फिनिशिंग की गई है लेकिन फ्रंट में गोल्डन येलो कलर ही है। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा की तरह डस्की कलर पर येलो से जुड़े हुए शेड्स काफी अच्छे लगते हैं। 

बेबी पिंक कलर

पिंक कलर लड़कियों का फेवरेट माना जाता है। मगर सर्दियां आते ही वे भी इसे छोड़कर ब्लैक या और किसी डार्क कलर की और चली जाती हैं। इस विंटर बेबी पिंक कलर के ऑउटफिट भी ट्रेंड में हैं। अब करीना कपूर के कोजी से इस बेबी पिंक स्वेटर को ही ले लीजिये। बहन करिश्मा कपूर के साथ करीना कपूर ने इस सॉफ्ट से दिखने वाले पिंक स्वेटर में फोटो क्लिक करायी है।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

03 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT