ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
ये 10 बातें आप समझेंगी अगर आप Introvert हैं!

ये 10 बातें आप समझेंगी अगर आप Introvert हैं!

Introvert होना कोई गलत बात नहीं हैं। हम तो बस इतना बता रहे हैं कि आपकी अपनी प्यारी सी दुनिया होती है और इसमें कुछ बहुत खास लोगों को ही entry मिलती है। ऐसी ही कुछ बातें हम आज बता रहे हैं जिनसे आप आसानी से relate कर सकती हैं अगर आप भी एक introvert हैं!

1. आप बोलने से ज़्यादा सुनने में यकीन रखती हैं

आप कुछ भी धरणा बनाने से पहले हर बात को अच्छे से सुनती हैं और इसी वजह से आप किसी भी बात को बेहतर ढंग से समझती हैं। आपके दोस्तों को आपकी यहीं खासियत भाती है और वो आपसे सब कुछ share करना पसंद करते हैं।

2. आपको खुद के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है

introvert pt 2

आप किसी भीड़ वाली जगह जाने से बेहतर अपने कमरे में समय बिताना पसंद करती हैं। और वैसे भी खुद की company से better क्या हो सकता है।

3. आप अपने काम खुद करना पसंद करती हैं

किसी और से मदद मांगने से अच्छा है अपना काम खुद कर लेना। इससे आज़ादी भी मिलती है क्योंकि उन्हें पता है कि कैसी भी situation हो वो manage कर लेंगी।

ADVERTISEMENT

4. आप बहुत भरोसेमंद हैं

introvert pt 4

आप किसी के भी secrets अपने तक रख सकती हैं क्योंकि आप जानती हैं कि किसी पर trust करना आसान नहीं होता। और वैसे भी ज्यादा लोगों से बात भी तो नहीं करतीं।

5. आप focused रहती हैं

आप अपनी energy एक जगह पर ही spend करना पसंद करती हैं और वो भी productive काम में। अनावश्यक कामों पर आपका ध्यान कम ही जाता है।

6. आप आपने आसपास की चीज़ों को काफी observe करती हैं

observing 6

आप अपने आसपास हो रहे changes को जल्दी से पहचान लेती हैं और छोटी से छोटी बारिकी को भी notice कर लेती हैं जोकि बाकी लोग नहीं कर पाते।

7. लोग आपको ज्यादा ध्यान से सुनते हैं

आप चाहे लम्बी बात करने से कतराती हैं पर जब भी आप कुछ कहती हैं वो काफी engaging होता है। आपकी बातें shallow नहीं होती क्योंकि लोग आपको seriously लेते हैं।

ADVERTISEMENT

8. आप अपने दोस्त बहुत ध्यान से चुनती हैं

frns hugg

आप काफी सोच समझ के ही अपने कदम आगे बढ़ाती हैं क्योंकि आप बहुत कम लोगों से ही relate कर पाती हैं। आप लोगों को पहचानने की ability रखती हैं और अपने दोस्त चुनने में समय लेती हैं ताकि आप उन्हें अच्छे से जान पाएं।

9. आप दूसरों की feelings का भी ध्यान रखती हैं

दूसरे कैसे feel करते हैं आप हमेशा जान लेती हैं। आप सभी के लिए काफी considerate होती हैं और यहीं आपको बाकी लोगों से अलग करता है।

10. आपके दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है

introvert pt 10

आपके दिमाग में बहुत सारे विचार और ideas हर वक्त चलते रहते हैं। चाहे आप दूसरों से बहुत कम बोलती हों पर आप अपने आप से ढेरों बातें करती हैं। आपके पास हर problem का solution मिल जाता है पर आपको इसके लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है।

gifs : tumblr

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें : सदियों से चला आ रहा सवाल: कब होता है शादी करने का सही वक्त?

ये भी पढ़ें : ये 16 बातें बनाती हैं Hostel Life को Super Coooool!

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT