ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
सावधान! दांतों के साथ भूलकर भी न करें ये काम वरना समय से पहले ही हो जायेंगे ये खराब

सावधान! दांतों के साथ भूलकर भी न करें ये काम वरना समय से पहले ही हो जायेंगे ये खराब

दांत हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, भोजन काटने से लेकर उन्हें ठीक से बोलने में मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं दांत शरीर का एक ऐसा अंग है जो खुद को ठीक करने की क्षमता रखता है। लेकिन इसी के साथ हर किसी को अपनी ओरल हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि दांत में छोटी सी छोटी परेशानी भी बहुत ज्यादा दर्द देती है। यह एक गलत धारणा है कि ब्रश करने से ही दांतों की हेल्थ बेहतर बनाकर रखी जा सकती है। जबकि मजबूत और स्वस्थ दांतों के लिए रोजाना 2 समय ब्रश करने और ओरल हेल्थ रूटीन के साथ-साथ कुछ आदतों का भी कंट्रोल रखना चाहिए, जिसकी वजह से दांत समय से पहले ही खराब हो जाते हैं।

दांतों की हेल्थ के लिए बुरी हैं ये आदतें These Common Bad Habits Could be Damage Your Teeth in hindi

अगर किसी समय से पहले दांतों में खराबी आ जाती है तो हम हमेशा यही कहते हैं सोचते हैं कि ये ज्यादा मीठा खाने की वजह से हुआ है। लेकिन शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे सिर्फ ये एक कारण नहीं बल्कि कई ऐसी वजहें भी जिम्मेदार हैं, जिसे आप अनजान हैं और आप इसे ज्यादातर अनदेखा ही करते हैं। तो आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिनकी वजह से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है।

दांतों से न करें ये काम

क्या आप अपने दांतों से पैकेट फाड़ते हैं, बोतल के ढक्कन खोलते हैं और अन्य काम भी करते हैं? अगर इस सवाल का जवाब हां है, तो क्या आप जानते हैं कि आप अपने दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं? किसी भी चीज को खोलने और तोड़ने के लिए अगर आप टूल के रूप में दांत का उपयोग करने से दांत कमजोर हो सकते हैं, दांत गिर सकता है, या दांत टूट सकता है। इसलिए दांतों का इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिए भूलकर भी न करें।

नाखून चबाने की आदत

तनाव या चिंता में नाखून चबाना एक असामान्य आदत है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत जुनूनी-बाध्यकारी विकार जैसे मानसिक स्वास्थ्य विकारों से जुड़ी है। दांतों से नाखून काटने की आदत स्वास्थ के लिए भी सही नहीं है और इससे दांतों को नुकसान हो सकता है और जबड़े पर भी असर पड़ सकता है। इसीलिए अब से अपने नाखूनों को दांत से बिल्कुल भी न चबायें और न काटें। 

ADVERTISEMENT

दांतों से बर्फ खाना

क्या आपको अपने कोल्ड ड्रिंक में बर्फ पसंद है या फिर बर्फ दांत से काट के काट खाने में मजा आता है? अगर आपको भी है यह आदत है तो अब आपको इस आदत को छोड़ना होगा क्योंकि इससे आपके दांत खराब हो सकते हैं। आइस बाइट खाने से दांतों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है और दांतों की नसों और कोशिकाओं को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

अपने दांतों को रगड़कर ब्रश करना

अपने दांतों को ठीक से ब्रश करना बहुत जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने दांतों को जोर-जोर से रगड़कर ब्रश करें। अपने दांतों को धीमे गति से और मुलायम ब्रश से ब्रश करना दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है। हार्ड तरीके से टूथब्रश करने से मसूड़े खराब हो सकते हैं, जिससे दांतों में सड़न हो सकती है।

ये भी पढ़ें –
ये 5 साइन बताते हैं कि आपके बच्चे को है ब्रेसिस की जरूरत
अगर आप जल्दी अपने दांत खो देते हैं, तो आपकी याददाश्त भी हो जाएगी कमजोर
खांसी-जुकाम से लेकर दांत दर्द से छुटकारा पाने तक, ये हैं कपूर के जादुई फायदे

23 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT