ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
जानिए किस दिन लगेगा साल का पहला Surya Grahan, 100 साल बाद एक साथ दिखेंगे 3 ग्रहण

जानिए किस दिन लगेगा साल का पहला Surya Grahan, 100 साल बाद एक साथ दिखेंगे 3 ग्रहण

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। ज्योतिष की दृष्टि से भी इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। खगोलविद साल भर सूर्य और चंद्र ग्रहण का इंतजार करते हैं। 

बात करें अगर इस साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण के तो ये बेहद अनोखा होने वाला है। क्योंकि इस बार सूर्य ग्रहण पर अद्भुत संयोग बन रहा है और ये मौका 100 साल बाद आया है। 

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है इस बार

जी हां, इस बार का सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ये सूर्य ग्रहण तीन रूपों में देखने को मिलेगा। इनमें आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण शामिल होंगे। वैज्ञानिकों ने इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है, ये हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 100 साल में एक ही बार लगता है। इस तरह सूर्य ग्रहण एक होगा लेकिन उसके 3 नजारे दिखेंगे। इस मिश्रण को ही हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहते हैं। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा की धरती से दूरी ना तो बहुत ज्यादा होती है और ना ही बहुत कम होती है।

सूर्य ग्रहण का समय Surya Grahan 2023 Timing

आपको साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही भारत में रहने वाले लोगों पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। वहीं, यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर नजर आयेगा।

ADVERTISEMENT

सूर्य ग्रहण और सूतक काल

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. लेकिन जहां सूर्य ग्रहण नहीं लगता है वहां इसका महत्व नहीं होता है. भारत में भी इसका कोई महत्व तो नहीं है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर नियमों का पालन कर सकते हैं।

ग्रहण काल में बरतें ये सावधानियां –

– प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भ पर बुरा असर पड़ता है।

– ग्रहण के समय कुछ खाना- पीना नहीं चाहिए। क्योंकि ग्रहण के समय प्रकाश की किरणों मे विवर्तन (Diffraction) होता है। इसकी वजह से कई हजार सूक्ष्म जीवाणु मरते हैं और कई हजार पैदा होते हैं।

– कहते हैं ग्रहण काल में शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।

ADVERTISEMENT

– ग्रहण काल के दौरान अगर कोई घर से बाहर रहता है तो उसे ग्रहण खत्म होते ही नहा लेना चाहिए।

– इस दौरान चाकू या तेज धार वाली कोई भी चीज इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के समय में इस तरह की वस्तुओं का प्रयोग वर्जित माना जाता है।

बच्चे का नाम चुनने से पहले जरूर जान लीजिए ये 5 बातें,
जानिए कैसे होते हैं मकर राशि (Capricorn) के लोग
Numerology के अनुसार इन तारीखों में जन्म लेने वाले लोगों को कभी नहीं होती है पैसों की कमी

10 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT