home / Sex Education
हर महिला को जरूर पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी ये 10 दिलचस्प बातें

हर महिला को जरूर पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी ये 10 दिलचस्प बातें

सेक्स की बात हो तो महिलाएं परुषों की तुलना में जल्दी खुलकर इजहार नहीं करतीं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें उनके ही सेक्सुअल फैक्ट्स के बारे में पता न हो। मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि हमारी बेहतर जिंदगी के लिए हमारी सेक्स लाइफ भी बेहतर होनी ही चाहिए। इसके लिए आपको अपने सेक्सुअल पार्ट के बारे में पूरी तरह से जानकारी होनी भी जरूरी है। तभी आप एक स्मार्ट पार्टनर की तरह सेक्स का भरपूर आनंद उठा सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सेक्स से जुड़े ऐसी ही दिलचस्प बातें जिसकी जानकारी सभी महिलाओं को होनी ही चाहिए।

 

1 . सेक्स के बाद किस करने का मन

आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाएं सेक्स के बाद भी किस करना पसंद करती हैं। क्योंकि वो पुरुषों के मुकाबले में ज्यादा भावुक होती हैं उन्हें सेक्स के बाद पार्टनर को प्यार जताने का बहुत मन करता है।

ezgif.com-resize %2810%29

2 .  सेक्स के दौरान अच्छे दिखने की चिंता

अपने लुक्स को लेकर यूं तो सभी महिलाएं कॉन्शस रहती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाएं सेक्स के दौरान भी अपने लुक को लेकर चिंतित रहती हैं कि वो पार्टनर को सेक्सी और हॉट लग रही हैं कि नहीं। इसी वजह से वो सेक्स के दौरान ही कभी बाल बनाने लगती हैं तो कभी अजीब-अजीब से पोज देने लगती हैं। ज्यादातर महिलाएं इस दौरान अपने आप को मिरर में देखने की कोशिश भी करती हैं कि वो कैसी दिख रही हैं।

ezgif.com-resize %283%29

3. पीरियड के दौरान सेक्स … ओह.ह.ह यसस

पीरियड के समय महिलाओं में सेक्स करने की सबसे अधिक इच्छा होती है। ऐसे समय में महिलाएं अधिक संवेदनशील और उत्तेजित होती हैं और उन्हें दर्द में आनंद का अनुभव होता है। बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स करना गलत समझती हैं वहीं कुछ महिलाएं इस समय का भरपूर आनंद उठाती है। और आपको ये भी बता दें कि  जो महिलाएं सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म का अनुभव करती हैं उन्हें पीरियड के दौरान दर्द कम होता है।

ezgif.com-resize %282%29

4 . समर और सेक्स है बेस्ट कॉम्बिनेशन

एक रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादातर महिलाएं सर्दी के बजाए गर्मियों में सेक्स करना पसंद करती हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह ये है कि गर्मी के मौसम में पसीने और अन्य तरीके की महक उन्हें उत्तेजित करती है।

ezgif.com-resize %2811%29

5 . डिफरेंट होते हैं सबके ब्रेस्ट  

लगभग हर महिला के ब्रेस्ट का साइज और बनावट दूसरी महिला से एकदम अलग होता है। ऐसे में उन्हें पुरुष द्नारा ब्रेस्ट छुए जाने का एहसास भी अलग-अलग तरह का होता है। जैसे कि किसी को इस स्थिति में दर्द होता है तो किसी को मजा आता है।

ezgif.com-resize

6 . ऑर्गेज्म तक पहुंचाना है इस अंग का काम

सभी महिलाओं में क्लिटोरिस का काम शरीर में सेक्स के दौरान उन्हें ऑर्गेज्म तक पहुंचाना होता है। इसका और कोई दूसरा काम नहीं होता है।

ezgif.com-resize %285%29

7 . पेनिस का साइज मैटर नहीं करता

एक रिसर्च के दौरान ये पता चला है कि महिलाओं के लिए पेनिस का साइज उतना एहमियत नहीं रखता जितना कि पुरुष इस बात से हमेशा परेशान रहते हैं। ज्यादातर महिलाएं ऑर्गेज्म तक पहुंचने का कारण सेक्स के दौरान एक्साइटमेंट को मानती है। बहुतों का तो ये भी कहना है कि वो क्लिटोरिस में अचानक हुई हलचल से ऑर्गेज्म का अनुभव कर लेती हैं।

ezgif.com-resize %2812%29

8 . नींद में भी ऑर्गेज्म का अनुभव

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि महिलाएं नींद में सपने देखने के दौरान भी ऑर्गेज्म का अनुभव कर लेती हैं और इस दौरान उनकी योनि में संकुचन भी होने लगता है। लेकिन पुरुषों में ऐसा कुछ नहीं होता।

ezgif.com-resize %287%29

9 . एक-सी नहीं होती ऑर्गेज्म साइंस

सेक्स या किसी यौन क्रिया के अनुभव के दौरान महिलाएं को ऑर्गेज्म औसतन 10 से 15 सेकेंड तक होता है। वहीं पुरुषों को औसतन 6 सेकेंड तक ही होता है। वहीं कई महिलाओं को तो ये पता भी नहीं चलता कि वो ऑर्गेज्म तक पहुंच चुकी हैं और वहीं कुछ को इंटरकोर्स के दौरान ही लगने लगता है कि वो ऑर्गेज्म तक पहुंच गई हैं।

ezgif.com-resize %2813%29

10 . बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती है सेक्स की इच्छा

ज्यादातर महिलाएं ये समझती है कि बढ़ती उम्र के साथ सेक्स करने की इच्छा खतम हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है एक्सपर्ट कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ सेक्‍स और भी बेहतर होता चला जाता है। 40 से ज्यादा उम्र की महिलाएं उससे कम उम्र की महिलाओं की तुलना में ऑर्गेज्म जल्दी पा लेती हैं। अगर यकीन नहीं है तो आजमा कर देख लीजिए।

ezgif.com-resize %2814%29

यह भी पढ़ें –

09 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this