ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
suhana khan sara ali khan beauty looks

सुहाना और सारा अली खान के ब्यूटी लुक्स में है ये 4 बातें कॉमन, यंग गर्ल्स अपने लिए करें नोट

सुहाना खान और सारा अली खान के बीच उनका सरनेम और स्टार किड होना तो कॉमन है ही, लेकिन लगता है कि इन दोनों ब्यूटीफुल सेलेब्स का मेकअप चॉइस भी इनके बीच कॉमन है। सारा अली खान और सुहाना खान का इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते ही आप पाएंगे की दोनों सेलेब्स के मेकअप और हेयर डू में काफी कुछ एक जैसा है। अगर आप भी उन लोगों में हैं जो अभी अपने मेकअप में कुछ नया एड करना पसंद करती हैं या अपने लिए कोई पर्टिकुलर गो-टू मेकअप लुक ढूंढ रही हैं तो सुहाना और सारा के ब्यूटी चॉइसेस आपको ट्राई करने चाहिए-

दोनों के रीसेन्ट लुक में दिखा मेसी हेयरडू

साभार- इंस्टाग्राम

सुहाना खान और सारा अली खान, दोनों ने अपने लेटेस्ट लुक में व्हाइट स्ट्रैपी आउटफिट के साथ मेसी हेयर स्टाइल अपनाया है। इतना ही नहीं, दोनों सेलेब्स ने काजल, ब्लैक लाइनर और लिप ग्लॉस से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

मस्कारा और कोल है दोनों सेलेब्स को पसंद

साभार- इंस्टाग्राम

सारा और सुहाना खान के इंस्टाग्राम से अगर आप कोई ब्यूटी लेसन लेना चाहती हैं तो पहला लेसन यही है कि दोनों ही यंग एक्टर्स के लिए मस्कारा और कोल जरूरी है। दोनों की ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें दोनों ने अपने लुक को मस्कारा और कोल से कंप्लीट किया है।

सारा और सुहाना, दोनों को पसंद है टेक्स्चर पोनीटेल

साभार- इंस्टाग्राम

सारा अली खान और सुहाना खान, दोनों को अपने बाल टेक्सचर में, वॉल्यूम लिए पसंद है। दोनों ने अपने एथनिक लुक के साथ एक जैसा हेयर डू स्टाइल किया है। दोनों ने  टेक्स्चर पोनीटेल के साथ न तो साइड मांग निकाला है न बालों में कोई ट्विस्ट ऐड किया है। दोनों ने फ्रंट के लिए हल्का-सा स्वेप्ट बैक पफ लुक अपनाया है। इस लुक में दोनों का मोनोटोन मेकअप भी नोट करने वाला है।

ADVERTISEMENT

‘नो मेकअप’ मेकअप लुक

साभार- इंस्टाग्राम

सुहाना और सारा, दोनों को नो मेकअप मेकअप लुक पसंद है और साथ में लगभग एक जैसा न्यूड ब्राउन लुपस्टिक भी पसंद है जो ऐसा इम्प्रेशन दे जैसे लिप्स बिलकुल नेचुरल हैं।

इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते जाइए और आपको एक से एक बढ़िया मेकअप लुक्स, टिप्स और ट्रिक्स दिखेंगे। लेकिन उन्हें यूज करने का इंस्पिरेशन तब तक नहीं मिलता है जब तक आप इन्हें किसी सेलेब को करते न देखें। सच भी है, बॉलीवुड सेलेब्स मेकअप और फैशन के लिए हमेशा से लोगों को इंस्पायर करते रहे हैं। तो अगर आप भी अपने लिए कोई खास गो-टू मेकअप लुक ढूंढ रही हैं तो सुहाना और सारा अली खान से ये मेकअप लेसन आपके लिए जरूर यूजफुल होंगे।

23 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT