ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
सिंगर कनिका कपूर ने बॉयफ्रेंड गौतम से की शादी, देखें Exclusive Pics

सिंगर कनिका कपूर ने बॉयफ्रेंड गौतम से की शादी, देखें Exclusive Pics

सिंगर कनिका कपूर ने बिजनेसमैन गौतम हाथिरमानी के साथ शुक्रवार को लंदन में शादी कर ली। दोनों की इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडियापर काफी वायरल हो रही हैं। अपने इस खास दिन पर दोनों ब्राइड और ग्रूम पेस्टल पिंक आउटफिट में दिखाई दिए। कनिका हमेशा की एंब्लिश्ड लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, वहीं गौतम मैचिंग शेरवानी में नजर आए। इससे पहले शुक्रवार को कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं। अपनी मेहंदी के मौके पर कनिका कपूर मिंट ग्रीन लहंगे में दिखीं थीं। इसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा था, ”G, आई लव यू सो मच”।

कनिका कपूर रोज रूम के सेज ग्रीन लहंगे में अपनी मेहंदी पर दिखाई दी थीं। सटल ह्यू और इंट्रीकेट डिटेलिंग से पता चलता है कि सिंगर को पेस्टल कलर से बहुत प्यार है। अपनी शादी पर भी वह रेड की जगह पेस्टल पिंक लहंगे विद सिल्वर गोटा और जरी वर्क वाले में दिखाई दीं। उन्होंने एक नहीं बल्कि दो डुपट्टे के साथ इसे पेयर किया, जिसमें उन्होंने एक कंधे पर और एक सिर पर ले रखा था।

फन वरमाला

पैशनेट किस

सिंगर कनिका कपूर ने शानदार चोकर और मल्टीलेयर रानी हार पर्ल डायमंड और रूबी और साथ में डैंटी मांगटीका के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। उनके डैलिकेट कलीरा उनके आउटफिट को और भी अच्छा लुक दे रहे थे और उन्होंने अपने लुक को सन किस्ड dewy फेस के साथ कंप्लीट किया था। मेकअप आर्टिस्ट शान मुथथिल ने उन्हें मिनिमल बेस दिया था और इससे उनका नैचुरल ग्लो निखर कर आ रहा था। शान ने उनके लुक को ब्लश्ड गाल, पिंक स्मोकी लिड और न्यूड पिंक लिप्स के साथ कंप्लीट किया था।

फेरे

एक दोस्त के मुताबिक जिन्होंने कनिका की शादी अटैंड की थी, ब्राइड फूलों की चादर के साथ मंडप पर आई थीं और इस दौरान मोहम्मद रफी का गाना, ‘तेरे मेरे सपने चल रहा था’। यह सही में सपने जैसा है।

ADVERTISEMENT

कनिका और गौतम को हमारी तरफ से शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

21 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT