ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
श्रद्धा आर्या अपनी मेहंदी में पर्पल-येलो लहंगे में आईं नजर, Photos में एंगेजमेंट रिंग दिखाते आईं नजर

श्रद्धा आर्या अपनी मेहंदी में पर्पल-येलो लहंगे में आईं नजर, Photos में एंगेजमेंट रिंग दिखाते आईं नजर

कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या दिल्ली में राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अपनी मेहंदी के फंक्शन में श्रद्धा आर्या खूबसूरत पर्पल और येलो कलर के लहंगे में दिखाई दीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी एंगेजमेंट रिंग की भी तस्वीर शेयर की है। 

तस्वीर में अपनी मेहंदी और रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ”सबसे आसान हां, जो मैंने इतने समय में पहली बार बोली है।”

बता दें कि श्रद्धा आर्या दिल्ली आधारित नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा से शादी कर रही हैं। एक्टर की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन्ही में से एक तस्वीर में वह टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के को-स्टार के साथ भी दिखाई दे रही हैं, जो उनकी मेहंदी फंक्शन में शामिल हुए। श्रद्धा की मेहंदी में सभी सितारें भी हसंते-नाचते हुए दिखाई दिए।

बालिका वधु एक्टर शशांक व्यास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ब्राइड टू बी की तस्वीर शेयर की है। श्रद्धा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा है और वह इस ट्रेडिशनल अटायर में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा ने अपनी प्री वेडिंग फेस्टिविटी की दूसरी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

ADVERTISEMENT

इसके साथ ही उन्होंने दुल्हे की भी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी लेकिन उसमें उन्होंने दुल्हे का चेहरा छिपा दिया था। श्रद्धा द्वारा शेयर की गई दुल्हे की तस्वीर में उनके हाथ पर श्रद्धा का नाम लिखा हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन इसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। 

श्रद्धा की शादी में शामिल होने वाले उनके कुछ दोस्तों में अंजुम फकीहो, हिना परमार, नेहा महाजन, सुप्रिया शुक्ला, रुची चतुर्वेदी, शशांक व्यास का नाम शामिल है। श्रद्धा और राहुल 16 नवबंर को दिल्ली में शादी करेंगे।

यह भी पढ़ें:
कुंडली भाग्य एक्टर श्रद्धा आर्या की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज का Video हुआ वायरल, देखें
शादी के बधाई संदेश, जो नए जोड़े के लिए आर्शीवाद से कम नहीं
Bride Guide: शादी के लिये लहंगा खरीदने जा रही हैं तो इन 5 बातों का जरूर से रखें ध्यान

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

ADVERTISEMENT
16 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT