ADVERTISEMENT
home / फैशन
फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का ये पिंक लहंगा सेट, देखें Pics

फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का ये पिंक लहंगा सेट, देखें Pics

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फाइन वाइन की तरह एज कर रही हैं। वह एक के बाद एक अलग-अलग एथनिक लुक्स में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं और हमें अभी से ही फेस्टिव वाइब्स आने लगी हैं। 46 वर्षीय शिल्पा शेट्टी का फैशन गेम हमेशा ऑन प्वाइंट रहता है और वो अपने फैशनेबल लुक्स से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं। साड़ी से लेकर इंडो वेस्टर्न तक शिल्पा शेट्टी हर तरह के लुक खूबसूरत लगती हैं। 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी फिलहाल सुपर डांसर 4 को जज कर रही हैं और इस वजह से उनका शेड्यूल काफी टाइट रहता है। यही कारण है कि वह समय-समय पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने पिंक कलर के लहंगे में खुद की तस्वीर शेयर की हैं। शिल्पा मायरा जयपुर के नूरबाघ लहंगे में दिखाई दे रही हैं।

रानी पिंक कलर के हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्कैल्पड बॉर्डर पर मिरर वर्क किया गया है। वहीं खूबसूरत लॉन्ग स्कर्ट पर वाइब्रेंट और कलरफुल प्रिंट्स हैं, जिनपर अलग-अलग फ्लोरल पैटर्न बने हुए हैं और सॉफ्ट पिंक ह्यू हैं, जो उनके आउटफिट को अधिक खूबसूरत बना रहा है। उनके शीर पर्पल दुपट्टे पर गोल्डन फ्लोरल एंब्लिशमेंट हो रखी है और साथ में बॉर्डर पर भी फ्लोरल पैटर्न बने हुए हैं। 

शिल्पा शेट्टी के इस लुक को संजना बत्रा ने स्टाइल किया और उन्होंने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी के साथ पूरा किया। वह स्टेटमेंट चोकर नेकलेस, सिल्वर चूड़ियां और कुछ सिल्वर अंगूठियों में दिखाई दीं। अपने मेकअप को उन्होंने नीट बबल ब्रेड और कॉन्टूर्ड फेस के साथ कंप्लीट किया। उनकी कोल्ह रिम्ड आंखें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फिल्ड इन ब्रो, कॉपर आईशैडो और ब्राउन लिप शेड के साथ शिल्पा ने अपना लुक कंप्लीट किया। इस लहंगे में शिल्पा के टोन्ड एब्स भी दिखाई दे रहे हैं। 

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

27 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT