ADVERTISEMENT
home / xSEO
संगीत सॉन्ग - Wedding Songs Hindi for Sangeet

शादी के संगीत फंक्शन के लिए गाने | Wedding Songs Hindi for Sangeet

शादी एक ऐसा मौका होता है, जिसका इंतज़ार हर बेटी के माता-पिता को होता है। ऐसे में वे शादी का हर फंक्शन खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ऐसा ही एक फंक्शन होता है, शादी की एक रात पहले होने वाला संगीत का फंक्शन। समय के साथ संगीत फंक्शन में काफी बदलाव आ चुके हैं। पहले जहां ये केवल महिला संगीत तक सीमित था वहीं धीरे-धीरे इसमें घर के पुरुष सदस्य भी शामिल होने लगे और अब तो लड़का व लड़की दोनों पक्ष मिलकर संगीत फंक्शन की रौनक बढ़ाते हैं। शादी के संगीत में चार-चांद लगाते हैं संगीत के गाने (wedding songs hindi for sangeet)। हम आपके लिए यहां कुछ बेहतरीन संगीत सॉन्ग (hindi sangeet song) लेकर आये हैं। 

संगीत फंक्शन के लिए गाने – Sangeet Songs in Hindi

शादी से पहले संगीत का फंक्शन बेहद खास होता है। खासतौर पर लड़की पक्ष के लिए। यही एक मौका होता है, जब लड़की वाले मिलकर खूब नाच-गाना करते हैं और अपनी बेटी के साथ प्यार भरा समय बिताते हैं। इस रात वे भी नाचते हैं जो नाचना नहीं जानते। यह दिन सभी के लिए होने वाली दुल्हन के प्रति प्यार जताने का दिन होता है। देखिये संगीत के गाने (wedding songs hindi for sangeet)।

Sangeet Songs in Hindi

काला चश्मा – बार बार देखो

कैटरिना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार-बार देखो का ये गाना संगीत की महफ़िल में चार चांद लगाने के लिए काफी है। इस गाने में मस्ती है, मजाक है और दुल्हन का स्वैग भी है। तो आप भी अपना कला चश्मा चढ़ाइये और इस गाने पर रॉक कर दीजिये। 

अभी तो पार्टी – खूबसूरत

संगीत की रात भले ही कितनी लंबी हो लेकिन छोटी ही लगती है। आधी रात तक पार्टी और नाच गाना करने के बाद भी दिल यही कहता है कि अभी तो पार्टी शुरू हुई है। इसके लिए सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत का यह गाना परफेक्ट है। 

ADVERTISEMENT

नवराई माझी – इंग्लिश विंग्लिश

फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का ये गाना भले ही थोड़ा मराठी में हो लेकिन हिंदी भाषी लोगों के लिए भी इसकी फीलिंग कुछ कम नहीं पड़ती। यह गाना संगीत फंक्शन की जान है। खास बात यह है कि फिल्म में भी यह गाना संगीत फंक्शन के दौरान ही चलता है। 

लंदन ठुमकदा – क्वीन

कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ का गाना लंदन ठुमकदा वैसे तो शादी के हर फंक्शन की जान है लेकिन लेडीज संगीत (Sangeet in Hindi) के मौके पर इसे खास तवज्जो मिलती है। यह गान इतना धमाकेदार है कि इसकी धुन आपके संगीत में जान डाल देगी।  

संगीत सॉन्ग – Dance Songs for Wedding Sangeet in Hindi

बॉलीवुड में भी बरसों से संगीत फंक्शन को भुनाने का ट्रेंड रहा है। इतना ही नहीं कई टीवी सीरियल्स में भी शादी के पहले संगीत को काफी महत्त्व दिया जाता है। इसके लिए एक से बढ़कर एक संगीत सॉन्ग सेलेक्ट किये जाते हैं और पूरा परिवार इन गानों पर अपनी परफॉरमेंस देता है। अगर आप भी अपनी शादी का फंक्शन इतना ही शानदार बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए यहां कुछ संगीत सॉन्ग (Dance Songs for Wedding Sangeet in Hindi) लेकर आये हैं। 

Dance Songs for Wedding Sangeet in Hindi

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड – ये जवानी है दीवानी

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में ऐसे कई गाने हैं, जो शादी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं मगर बात जब संगीत सॉन्ग की हो तो इस फिल्म का दिल वाली गर्लफ्रेंड गाना लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। फिल्म में भी यह गाना संगीत फंक्शन की जान था।  

ADVERTISEMENT

साजन जी घर आए – कुछ कुछ होता है

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का गाना साजन जी घर आये भले ही 90’s का फेमस गाना है मगर आज भी यह एक बेस्ट संगीत सॉन्ग है। इस गाने में मस्ती-मजाक के साथ छेड़खानी भी है। तो अगर आपका संगीत भी लड़के वालों के साथ मिलकर हो रहा है तो उन्हें अपनी तरफ से यह गाना जरूर सजेस्ट करियेगा। 

स्वीटी तेरा ड्रामा – बरेली की बर्फी 

बात जब मस्ती-मजाक की हो रही हो तो भला फिल्म ‘बरेली की बर्फी का ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ गाना कैसे पीछे रह सकता है। होने वाली दुल्हन के भी कई नखरे और ड्रामे होते हैं, जिन्हे शादी से पहले उसका पूरा घर उठाता है। ऐसे में यह गाना संगीत फंक्शन की महफ़िल में आग लगा देगा।   

बन जा तू मेरी रानी – तुम्हारी सुलु

अगर आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है और लड़के वाले और लड़की वाले मिलकर संगीत का कार्यक्रम कर रहे हैं तो ‘तुम्हारी सुलु’ फिल्म के इस गाने पर दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए एक शानदार परफॉरमेंस दे सकता है।  

महिला संगीत के गाने – Mahila Sangeet ke Gane

एक समय था जब घर की महिलाएं ढोलक की ताल पर संगीत का फंक्शन कर लिया करती थीं। उस समय स्थानीय गानों को ज्यादा महत्त्व दिया जाता था। मगर समय के साथ स्थानीय गानों की जगह बॉलीवुड गानों ने ले ली। अब महिला संगीत यानी लेडीज संगीत की शान ज्यादातर बॉलीवुड गाने होते हैं। हम यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ महिला संगीत के गाने (mahila sangeet ke gane) लेकर आये हैं। 

ADVERTISEMENT
Mahila Sangeet ke Gane

गर्ल्स लाइक टू स्विंग – दिल धड़कने दो

महिला संगीत के गाने (mahila sangeet ke gane) यानि ऐसे गाने जो खासतौर पर महिला संगीत की जान हो। दरअसल आज भी कई जगह इस कार्यक्रम में केवल महिलाएं ही शामिल होती हैं। ऐसे में फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का गाना गर्ल्स लाइक टू स्विंग एक परफेक्ट संगीत सॉन्ग है।  

बन्नो तेरा स्वैगर – तुन वेड्स मनु रिटर्न्स

ऐसा ही एक और गाना है फिल्म ‘तुन वेड्स मनु रिटर्न्स’ में। ये गाना है बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी। इस गाने की ऊर्जा आपके संगीत फंक्शन में भी नई ऊर्जा भर देगी।

बेबी डाॅल मैं सोने दी – रागिनी एमएमएस-2

संगीत फंक्शन में एक गाना ऐसा जरूर होता है, जिसमें होने वाली दुल्हन परफॉर्म करती है। अगर आप भी अपनी शादी के संगीत फंक्शन के लिए खुश के लिए कोई गाना तलाश रही हैं तो फिल्म रागिनी ‘एमएमएस-2’ का बेबी डाॅल मैं सोने दी आपके लिए परफेक्ट रहेगा। 

बारी बरसी – बैंड बाजा बारात

यह एक बेहद पुराण पंजाबी लोक गीत है, जिसका इस्तेमाल बॉलीवुड फिल्मों में अलग-अलग तरीके से होता आया है। इसके बावजूद इस गाने का असली मज़ा आज भी ढोलक की ताल पर ही है। लेकिन अगर आपके घर में किसी को ढोलक बजाना नहीं आता है तो फिकर नॉट ‘बैंड बाजा बारात’ के इस गाने को ही बजा लीजिये। 

ADVERTISEMENT

दुल्हन पक्ष के लिए संगीत के गाने -Sangeet Songs for Bride Side in Hindi

आज के समय में भले ही डेस्टिनेशन वेडिंग को देखते हुए संगीत का फंक्शन दोनों पक्षों में साथ मनाया जाने लगा हो लेकिन संगीत का फंक्शन खासतौर पर दुल्हन पक्ष के यहां मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्मों ने इसे बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया है। देखितये ऐसे ही कुछ संगीत सॉन्ग (hindi sangeet song)।

ससुराल गेंदा फूल – दिल्ली 6

बात जब दुल्हन पक्ष के लिए संगीत के गाने की हो तो भला छेड़खानी से भरपूर इस गाने को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। इस गाने में लड़की का पूरा शामिल हो सकता है और उसे ससुराल के अच्छे और खट्टे-मीठे पलों के बारे में पहले से आगाह कर सकता है। 

ये गलियां ये चौबारा – प्रेम रोग

ये गाना एक बेहद इमोशनल गाना है, जो अधिकतर संगीत फंक्शन के आखिर में प्ले किया जाता है। जब लड़की इस गाने में परफॉर्म करती है तो उसे देखने वाले हर शख्स की आंखें नम होती हैं। हो भी क्यों न इस गाने के बोल ही कुछ ऐसे हैं। अपने ये गाना पहले सुना क्या? वैसे आप चाहें तो इसके नए वर्जन पर भी परफार्म कर सकती हैं।

माही वे – कल हो न हो

ऐसा ही एक और गाना है शाहरुख़ खान, प्रीती ज़िंटा और सैफ अली खान की फिल्म ‘कल हो न हो’ का माही वे सॉन्ग। इस गाने की लाइन्स ‘चंदा मेरी चंदा तुझे कैसे मैं समझाऊं, मुझे लगती है तू कितनी प्यारी रे…. हर किसी की आंखों में आंसू ला सकता है। 

ADVERTISEMENT

दिलबरो – राजी

बात जब दुल्हन पक्ष के इमोशनल गानों की हो रही हो तो आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘राज़ी’ का विदाई सॉन्ग मुड़ के न देखो दिलबरो भी एक बेहद इमोशनल सॉन्ग है। संगीत फंक्शन में इस गाने पर होने वाली दुल्हन अपने पिता के साथ परफॉर्म कर सकती है। 

अगर आपको यहां दिए गए संगीत सॉन्ग (hindi sangeet song) पसंद आए तो इन्हें अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें, जिनकी शादी का संगीत नजदीक है। 

बधाई दो टाइटल ट्रैक

संगीत का मौका हो और मस्त मजाक न हो ऐसा नहीं हो सकता। शादी विवाह वाले घर में संगीत सबसे इम्पोर्टेन्ट फंक्शन माना जाता है। जिसका इंतज़ार बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई करता है। ऐसे में अगर आप किसी लेटेस्ट और ट्रेंडिंग संगीत के गाने की तलाश कर रहे हैं तो हाल ही में आये राज कुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर बधाई दो का टाइटल ट्रैक आपको अपना दीवाना बना देगा। आप बेझिझक अपने लिए इस गाने को अपने लिए चुन सकते है। 

तेरी रब ने बना दी जोड़ी 

संगीत फंक्शन तब तक अधूरा रहता है जब तक इसमें कुछ पुराने गाने शामिल न हो। ऐसे में आपको अमिताभ बच्चन के सांग तेरी रब ने बना दी जोड़ी जरूर अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करना चाहिए। यह एक ऐसा सांग है जिसमें यंगस्टर्स से लेकर घर के बूढ़े तक एकसाथ एन्जॉय कर सकते है। इस सांग को लेडीज संगीत में भी फन के लिए शामिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/JUG_GgyjzqI

ये भी पढ़ें

Dulhan Saman List in Hindi

23 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT