ADVERTISEMENT
home / फैशन
Rubina Dilaik

ओवरसाइज हैट में रुबीना दिलैक का लुक है बड़ा कूल और क्वर्की, ले सकते हैं स्टाइलिंग इंस्पिरेशन

टीवी पर शो ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ में  किन्नर बहू के रूप में लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के लेटेस्ट फोटोशूट में एक्ट्रेस का फैशन सेंस ऑन पॉइंट है। एक्ट्रेस ने अपने इस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उनके क्वर्की लुक्स फैशन लवर्स को बहुत पसंद आ रहे हैं।

रुबीना ने अपने सोशल पोस्ट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने  मल्टीकलर बड़े-बड़े सीक्विंस वाला स्ट्रैपी ब्लाउज पहना है। इसके साथ उन्होंने आयवरी फ्लेयर वाली पैंट्स पहनी है और साथ में आयवरी कलर का ही ओवरसाइज हैट स्टाइल किया है। एक्ट्रेस ने इस लुक को और स्टाइलिश बनाते हुए गोल्डन ईयररिंग और गोल्डन बैंगल्स स्टाइल किए हैं। हैट की वजह से एक्ट्रेस का लुक काफी स्टनिंग, कूल और क्वर्की दिख रहा है। ये लुक उन लोगों को रिक्रिएट करना पसंद आएगा जिन्हें क्वर्की फैशन लुक्स अट्रैक्ट करते हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

रिएलिटी शो बिग बॉस की विनर रह चुकी रुबीना हमेशा अपने बोल्ड फैशन सेंस से लोगों को इम्प्रेस करती आई हैं। रुबीना ने हाल ही में अपनी एक पार्टी गाउन में वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में रुबीना प्लंजिंग नेकलाइन, हाई स्लिट फ्रिंज डेकोरेटेड गाउन में स्टाइलिश दिख रही हैं। 

काम की बात करें तो रुबीना को शो शक्ति के बाद बिग बॉस ने मनचाही लोकप्रियता दी है। इसके बाद एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखी हैं। पिछले साल रुबीना की फिल्म अर्ध भी आई थी। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले लोगों ने झलक दिखला जा में भी देखा है।

ADVERTISEMENT
17 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT