ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
रणवीर और दीपिका ने विरुष्का को दिया यह वेडिंग गिफ्ट

रणवीर और दीपिका ने विरुष्का को दिया यह वेडिंग गिफ्ट

विरुष्का के फैंस उनसे जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए अभी भी बेताब हैं! दुनियाभर के फैंस से शुभकामनाएं मिलने के साथ ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस कपल को अपने खास अंदाज़ में आगामी जीवन के लिए बधाई और प्यार दे चुके हैं। मगर इन सभी विशेज़ के बीच में बॉलीवुड के खास कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हम सबका दिल जीत लिया है।

2 virushka

Spotboye.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर और दीपिका ने नवविवाहित जोड़े के वोरली, मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट पर बधाई स्वरूप फूलों का एक खूबसूरत बुके भेजा है। इस बुके के साथ ही रणवीर और दीपिका ने एक प्यारा भावुक सा नोट भी भेजा है। अभी विराट और अनुष्का यूरोप में अपना हनीमून मना रहे हैं, इसलिए यह बुके उनके सिक्योरिटी गार्ड ने रिसीव किया था। हम उम्मीद करते हैं कि बधाई की इस खबर के साथ ही उन अफवाहों पर भी विराम लग जाएगा, जिनमें कहा जा रहा था कि अनुष्का और दीपिका के बीच किसी प्रकार की कोई समस्या है!

#वीरुष्का विवाह के बारे में सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ADVERTISEMENT

 

15 Dec 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT