ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणबीर कपूर की एक्स लड़ाई होने पर तोड़ देती थीं उनके अवॉर्ड्स, एक्टर ने खुद किया खुलासा

रणबीर कपूर की एक्स लड़ाई होने पर तोड़ देती थीं उनके अवॉर्ड्स, एक्टर ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट शायद इस साल शादी करने का प्लान कर रहे हैं और हम दोनों के लिए बेहद ही खुश हैं। दोनों पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने कई बार एक साथ कपल गोल्स दिए हैं। सच कहें तो हम दोनों की लव स्टोरी के फैन हैं और हमें लगता है कि दोनों की लव स्टोरी काफी स्पेशल है। भले ही एक्टर ने हमेशा अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की है लेकिन आलिया के साथ उनकी कहानी अलग है और जब भी वह आलिया के बारे में बात करते हैं तो उनकी आंखों में एक चमक दिखाई देती है।

अब इसे लेकर हमें आपके बारे में तो नहीं पता लेकिन हमारे लिए तो ये ट्रू लव ही है। साथ ही अगर हम उनके पुराने रिलेशनशिप की बात करें तो क्या आप जानते हैं कि उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड को उनसे लड़ाई करना बिल्कुल पसंद नहीं था। जी हां, रणबीर की एक एक्स को लड़ाई करना इतना बुरा लगता था कि वह गुस्से में उनके अवॉर्ड्स ही तोड़ दिया करती थीं।

2017 में रणबीर कपूर को रॉकस्टार फिल्म के लिए कई सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे। एक पब्लिकेशन के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी एक्स भी उनकी उपलब्धियों की सराहना करती थीं। रणबीर ने इसके बाद बताया कि उनकी एक पूर्व गर्लफ्रेंड लड़ाई होने पर उनके अवॉर्ड्स को तोड़ दिया करती थीं। उन्होंने कहा, मेरी एक गर्लफ्रेंड थी और जब भी हमारी लड़ाई होती थी तो वह एक अवॉर्ड तोड़ देती थी। उन्होंने कहा कि वह अपने अवॉर्ड्स के लिए काफी पॉजेसिव थे। मैं कहता था, अरे वो फिल्मफेयर हाथ मत लगाना।

बता दें कि आलिया से पहले रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया लेकिन अवाहों के अनुसार दोनों ने 6 साल के बाद ब्रेकअप कर लिया था। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ भी रोमांटिकल इंवोल्व थे लेकिन कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

ADVERTISEMENT

सच कहें तो हम सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर अपनी कौन सी एक्स के बारे में बात कर रहे हैं क्या हम उनकी इस एक्स को जानते हैं या फिर हमें उनकी इस एक्स के बारे में कोई आइडिया नहीं है। हालांकि, हमें लगता है कि हमें उनकी इस एक्स के बारे में कभी पता नहीं चलेता लेकिन हम ये जरूर जानते हैं कि अब रणबीर के अवॉर्ड्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब रणबीर से पूछा गया था कि वह कब शादी कर रहे हैं तो एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था, क्या हमने पिछले एक साल में काफी सारे सेलेब्स की शादी होते हुए नहीं देखा और मुझे लगता है कि हमें इससे खुश रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:
ये 9 बॉलीवुड डीवा 2022 में इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार, देखें PICS
अनन्या पांडे ने ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम करने पर कही ये बात
BB15: करण कुंद्रा और तेजस्वी के रिश्ते को लेकर कंफ्यूज हैं फैंस, लड़ाई के बाद अचानक हो जाते हैं रोमांटिक

11 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT