ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को गले लगाते हुए नए साल का किया स्वागत, लिखा- ज़िंदगी का जश्न मनाते हुए

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को गले लगाते हुए नए साल का किया स्वागत, लिखा- ज़िंदगी का जश्न मनाते हुए

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। नए साल पर टोस्ट रेज करते हुए प्रियंका चोपड़ा अपने हेवन में निक जोनस की बाहों में आराम करते हुए नजर आईं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए साल की तस्वीरें शेयर की हैं और इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने फोटो डंप लिखा है।

अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, अपने दोस्तों और परिवार के लिए मैं काफी ग्रेटफुल हूं। यहां जिंदगी का जश्न मनाते हुए। #2022 #happynewyear. अपनी पोस्ट के टैग में प्रियंका ने हेवन ने लिखा है।

पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पिंक मैक्सी ड्रेस में जाच डेक पर अपने पति निक जोनस की बाहों में आराम करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान निक जोनस कलरफुल शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज बिकिनी में सनबाथिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं और तीसरी तस्वीर में वह टोस्ट रेज करते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका हैपी न्यू ईयर ग्लास और निक के साथ डाइनिंग करते हुए नजर आ रही हैं।

इससे पहले निक ने भी अपने नए साल के जश्न की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने प्रियंका को किस करते हुए इंटीमेट तस्वीर शेयर की थी जिसमें पीछे की तरफ पार्टी डेकोर दिखाई दे रहा है। अपनी तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरा फॉरएवर न्यू इयर किस।

ADVERTISEMENT

प्रियंका ने हाल ही में अपनी फिल्म मेट्रिक्स रेजुरेक्शन को थिएटर में देखा। इस फिल्म में वह सती के किरदार में दिखाई दीं। इस फिल्म में किआनु रीव्स और कैरी-एन मॉस अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें:
प्रेग्नेंट हैं सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, पति ने बेहद दिलचस्प अंदाज में शेयर की ये अनांउसमेंट
विक्की-कैटरीना समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें
#POPxo2021: ये हैं POPxo हिन्दी के टॉप 10 आर्टिकल जो आपको साल 2021 में आये सबसे ज्यादा पसंद

03 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT