ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
तलाक और प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ शेयर की खूबसूरत Pic, देखें

तलाक और प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ शेयर की खूबसूरत Pic, देखें

सच कहें तो हम इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुशी तस्वीरों को बहुत मिस कर रहे थे। हालांकि, इसी बीच कपल ने थैंक्सगिविंग के मौके पर फैंस के साथ अपनी बेहद ही क्यूट और प्यार भरी तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, सो मच टू बी ग्रेटफुल फॉर। फ्रेंड्स, फैमिली…. I love you @nickjonas हैप्पी थैंक्सगिविंग टू एव्रीवन सेलिब्रेटिंग। निक ने भी इसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, हैप्पी थैंक्सगिविंग एव्रीवन। ग्रेटफुल फॉर यू @priyankachopra।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की थेंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की इंसाइड पिक्स

अफवाहों पर लगा पूर्णविराम

यह दूसरा कारण है कि हम दोनों कि इस तस्वीर को देख कर बहुत खुश हैं। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोनों सरनेम चोपड़ा और जोनस हटा दिए हैं। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की अफवाहें सामने आने लगी थीं। इसके बाद प्रियंका की एक करीबी दोस्त ने बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दोनों सरनेम क्यों हटाए हैं।

प्रियंका की दोस्त ने कहा कि उन्होंने प्रोफेशनल कारणों के चलते अपने दोनों सरनेम ड्रॉप करने का फैसला किया है और वह केवल प्रियंका के नाम से ही जाना जाना चाहती हैं। प्रियंका और निक की इस पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है। दोनों ने 2017 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इसके बाद दोनों ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से अपने नाम के आागे से हटाया था ‘जोनस’
बिग बॉस 15 में राखी सावंत अपने Mystery Husband के साथ करेंगी एंट्री, 2 साल पहले की थी शादी
जय भानुशाली की बेटी पापा को देख टीवी को किस करते हुए आई नजर, देखें ये इमोशनल Video

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

26 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT