ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और लंबे बालों का सीक्रेट हैं ये दो चीजें

प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और लंबे बालों का सीक्रेट हैं ये दो चीजें

क्या आपको भी अपने खराब बालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है? अगर हां तो आप और मैं दोनों ही काफी हद तक एक जैसे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना अधिक आप अपने बालों को नरिश करते हैं और जितने अच्छे से उनकी केयर करते हैं वो उतने ही अच्छे लगते हैं। इस वजह से सेल्फ केयर के लिए कोई भी दिन बुरा नहीं होता है। बस इसके लिए आपको थोड़ा से समय और थोड़े से धैर्य की जरूरत है और फिर आपको जो फल मिलता है वो वाकई स्वादिष्ट होता है। सर्दियों के मौसम में बालों के साथ काफी परेशानी होती है, जैसे कि बालों झड़ना, ड्रायनेस, इरिटेटिड स्कैल्प आदि और इस वजह से सर्दियों में बालों का ध्यान रखना और भी जरूरी है। 

प्याज, अलसी, गुड़हल का गूदा आदि ऐसी चीजें हैं जो बालों के लिए काफी अच्छी होती हैं और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं। इतने दशकों बाद भी ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें लोग पसंद करते हैं और बालों को स्वस्थ रखने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। पार्टीज का सीजन आ रहा है और ऐसे में आप अपने बालों को स्टाइल करने के लिए काफी सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे और उनकी वजह से आपके बाल खराब हो सकते हैं और इस वजह से बालों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। 

ऐसे में अगर आप अपने बालों को स्वस्थ बनाए रखना चाहती हैं तो आपके लिए अंडा और बीयर बेस्ट ऑप्शन है और इन्हें आप अपने DIY हेयर मास्क में भी एड कर सकती हैं। हमने सुना है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसका उल्लेख सेथ मेयर्स के शो पर किया था। उन्होंने कहा था, उनकी मां इन चीजों का इस्तेमाल अपने बालों को कंडीशन करने के लिए करती थीं जिनकी मदद से उनके बालों की ग्रोथ होती थी और फिर अंत में शैंपू किया करती थीं। 

यह भी पढ़ें:
क्या गलती से टूट गई है आपकी पसंदीदा लिपस्टिक, अगर हां तो इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल
इन DIY ट्रिक्स की मदद से अब खुद से घर पर बनाएं अपना पसंदीदा नेल पेंट शेड
क्या है लिक्विड हेयर ट्रेंड, घर पर ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

ADVERTISEMENT
22 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT