ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Priyanka Chopra Hair Styles

प्रियंका चोपड़ा घर पर बनाती हैं साबुन, जानें डिटेल्स

प्रियंका चोपड़ा नहाते वक्त बहुत ही अलग-अलग चीजें करती हैं। लेकिन यह उनकी ग्लोइंग स्किन का राज भी है और इसके लिए मैं उन्हें जज नहीं कर रही हूं बल्कि मैं खुद भी इसे ट्राई करने वाली हूं। क्योंकि मैं अपनी स्किन के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हूं और मैं जानती हूं कि आप भी रिलेट कर सकते हैं।

तो चलिए आपको बता देते हैं कि प्रियंका का यह सीक्रेट साबुन से जुड़ा हुआ है लेकिन उस तरह का नहीं, जैसा आप सोच रहे हैं। जी हां मैं बात कर रही हूं फ्री ऑफ कोस्ट घर पर बने साबुन की बात कर रहे हैं, जो स्किन को क्लींज करता है। तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

पीसी का बाथिंग रिचुअल

दरअसल, पीसी को दही से नहाना बहुत पसंद है। इस प्रोसेस में अपनी बॉडी को ड्रेंचिंग करना और मसाज करना शामिल है बिल्कुल वैसे ही जैसे आप साबुन से करते हैं। इतना ही नहीं वह इसे अपनी स्कैल्प पर भी लगाती हैं लेकिन यह किस तरह से स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है? चलिए जानते हैं।

इस वजह से वह करती हैं ऐसा

दही में अल्ट्रा मॉइश्चराइजिंग प्रोपर्टीज होती हैं। इतना ही नहीं इसमें विटामिन्स होते हैं और साथ ही इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और बाहर से ग्लोइंग बनाते हैं। इसमें विटामिन बी होता है जो स्किन टोन को बेहतर करता है और इंफ्लामेशन को कम करता है। दही में अधिक मात्रा में लेक्टिक एसिड होता है। तो यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसमें एन्जाइम्स भी होते हैं जो डैंड्रफ से लड़ते हैं। साथ ही यह बालों को हाइड्रेट करता है चाहे आपके बाल ड्राई हो या डैमेज हो तो भी यह बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENT
10 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT