ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा और ट्विटर पर निक जोनस का सरनेम हटाया, मां मधु चोपड़ा ने किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा और ट्विटर पर निक जोनस का सरनेम हटाया, मां मधु चोपड़ा ने किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने नाम से जोनस हटा दिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी के बाद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने नाम के आगे जोनस एड कर दिया था। हालांकि, पिछले हफ्ते ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से जोनस हटा दिया और इसपर अभी तक उन्होंने कोई बात नहीं की है। 

प्रियंका द्वारा अपना एक सरनेम हटाए जाने के बाद से ही फैंस को लगने लगा है कि उनकी शादी में कुछ परेशानी चल रही है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए, मधु ने कहा है कि यह सब बकवास है और आपको इन अफवाहों का समर्थन नहीं करना चाहिए। पर सोशल मीडिया पर निक जोनस का सरनेम हटाने के बाद उन्होंने निक जोनस को अपना प्यार और समर्थन दिया था।

Instagram

दरअसल, पिछले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा ने सरनेम बदलने के बाद दिवाली पार्टी की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी जो उन्होंने एलए में अपने घर पर रखी थी और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि वह निक को काफी याद कर रही हैं। गुरुवार को भी उन्होंने निक का सपोर्ट किया था जब सिंगर ने बताया था कि वह छोटी उम्र से ही टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित हैं। 

बता दें कि प्रियंका और निक, इस साल दिसंबर में अपनी तीसरी सालगिरह मनाएंगे। दरअसल, दोनों ने 2018 में 2 और 3 दिसंबर को भारत में शादी की थी। दोनों ने अपने-अपने कल्चर को देखते हुए 2 शादियां की थी और इसके बाद उन्होंने कई कई सारे रिसेप्शन रखे थे। 

ADVERTISEMENT

वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं और वह अपनी आने वाली सीरिज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं, इस सीरीज में उनके साथ एटर्नल्स और गेम ऑफ थ्रोन स्टार रिचर्ड मडेन भी दिखाई देंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म मैट्रिक्स रेजुरेक्शन का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। वहीं इसी बीच निक भी यूए में अपने प्रोजेक्ट में काफी व्यस्त हैं।

भले ही दोनों ने इस साल अपना अधिकतर समय अलग बिताया लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के साथ बीच-बीच में समय निकालते रहे हैं। प्रियंका बिलबॉर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2021 में शामिल होने के लिए यूएस पहुंची थी और इसके बाद दोनों न्यूयॉर्क में स्थित सोना में साथ में डिनर करते हुए भी दिखाई दिए थे।

वहीं प्रियंका ने निक का जन्मदिन भी यूएस में उनके साथ ही सेलिब्रेट किया था। निक भी अपने प्रोजेक्ट के बीच में लंदन आते रहे हैं और वह प्रियंका से मिलने स्पेन भी गए थे, जहां वह सिटाडेल की शूटिंग कर रही थीं।

यह भी पढ़ें:
आउटफिट को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, इस वजह से नहीं पसंद आया लोगों को उनका Look
राकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल, शादी को लेकर भी की बात
‘Anupama’ की मां माधवी गोगटे का हुआ कोरोना से निधन, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

23 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT