ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नन्हा महमान, शादी के 3 साल बाद बनें पेरेंट्स

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नन्हा महमान, शादी के 3 साल बाद बनें पेरेंट्स

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। केवल प्रियंका ही नहीं बल्कि निक ने भी सेम अनाउंसमेंट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। दोनों ने शनिवार रात को 12 बजे फैंस को अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी है।

अपनी इस पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने एक बेबी का स्वागत किया है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। हम आप सभी से हमारे इस खास समय में आप सभी से प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर ध्यान दे सकें। आप सभी का शुक्रिया। निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी मैसेज को शेयर किया है।

कपल द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही दोनों के फैंस और फैमिली उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। निक के भाई जो ने प्रियंका और निक की पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। वहीं लारा दत्ता ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। यहां तक कि दोनों के फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं। एक फैन ने लिखा, ओह माई गुडनेस निक, मैं बता नहीं सकती कि मैं आपके लिए कितनी खुश हूं। आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं आप दोनों के बच्चे को बड़े होते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकती।

हाल ही में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ परिवार शुरू करने के बारे में बात की थी। प्रियंका से पूछा गया था कि क्या उनकी मां मधु चोपड़ा किसी दिन दादी बनने की उम्मीद करती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ये हमारे भविष्य की एक बहुत बड़ी इच्छा है। भगवान की कृपा से जब ऐसा होगा, तब होगा। पर जब उनसे इंटरव्यूअर ने कहा कि वह और निक काफी बिजी रहते हैं तो एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं हम इतने बिजी नहीं होते हैं कि प्रैक्टिस ना कर सकें।

ADVERTISEMENT

2019 में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि घर खरीदना और बच्चा उनकी टू-डू लिस्ट में है। उन्होंने कहा था, मेरे लिए घर वो है जहां मैं खुश हूं, जब तक मेरे आप पास मेरे चाहने वाले लोग हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आ रही थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नाम के आगे से जोनस हटा दिया था और इस वजह से फैंस को लगा कि एक्ट्रेस और निक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, अब इन सभी अफवाहों पर चुप्पी लगाते हुए दोनों ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। हम निक और प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ें:
‘गहराइयां’ ट्रेलर में दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन देखने के बाद रणवीर सिंह ने शेयर किया ये पोस्ट
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सिर पर गमछा बांधकर शेयर की ऐसी पोस्ट कि फैंस हुए कंफ्यूज
अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली इस वजह से खुद को मानती हैं फेलियर, कही ये बात

22 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT