ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
46 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, पोस्ट शेयर कर बताए उनके नाम

46 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, पोस्ट शेयर कर बताए उनके नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जी हां,  46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। प्रीति ने अपनी जिंदगी के इस खुशी के पल को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर कर खुद बताया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा ने अपने मां बनने की खबर शेयर की चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई।

प्रीती ने पति जीन गुडइनफ के संग फोटो शेयर की है। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने जुड़वां बच्चों से जुड़ी जानकारी दी और साथ उन्होंने उनके नाम भी बताये। प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चों में एक लड़का है और एक लड़की। प्रीति ने लड़की का नाम जिया गुडइनफ रखा है और बेटे का नाम जय गुडइनफ रखा है। 

प्रीति ने पोस्ट में लिखा है, ”मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है। 

प्रीति आगे लिखती हैं, हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार।

ADVERTISEMENT

मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि प्रीति जिंटा सेरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। क्योंकि अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने डॉक्टर, नर्स के साथ सेरोगेट को को भी धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। यह शादी राजपूती अंदाज में हुई थी। शादी गुपचुप तरीके से हुई थी और इनकी वेडिंग फोटोज भी करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। दोनों अमेरिका में रहते हैं।

18 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT