ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Kundali Bhagya

कुंडली भाग्य में 10वीं बार हो रही है Preeta की शादी, लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने किया मजेदार पोस्ट

टीवी पर लंबे समय से चल रहा शो कुंडली भाग्य में कहानी को ग्रिपिंग बनाए रखने के लिए कई बार ट्विस्ट और टर्न लाया गया है। शो में लीड किरदार प्रीता की शादी भी कई बार होते दिखाई गई है। इस समय भी शो में प्रीता और करण की शादी का ट्रैक चल रहा है। हालांकि इस शो में कई बार दुल्हन बन चुकी श्रद्धा आर्या के लिए ये मौका काफी मजेदार है और उन्होंने इस बारे में एक सोशल पोस्ट भी किया है। 

साभार- इंस्टाग्राम

श्रद्धा ने शो से कुछ ही दिनों पहले जुड़े शक्ति अरोड़ा के साथ अपनी मंडप पर बैठी हुई तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, जब एक ही शो में आपकी 10वीं बार शादी हो और अब आपको इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि क्यों, कब और किसके साथ शादी हो रही है…एक्ट्रेस ने इसके साथ एक लाफिंग इमोजी भी लगाया है।

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके को-एक्टर्स के कमेंट भी बड़े मजेदार हैं। श्रद्धा की को-एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला ने जहां लिखा है, तूने फिर शादी कर ली, वहीं शो में पृथ्वी मल्होत्रा की भूमिका निभा रहे संजय गगनानी ने लिखा है, और पृथ्वी 10वीं बार इस शादी को रोकने आएगा।

साभार- इंस्टाग्राम

बता दें कुछ समय पहले श्रद्धा ने शो के बारे में बात करते हुए कहा था, जब एक शो पांच साल से ज्यादा, लगभग 6 साल चल चुका होता है तो उसमें बहुत सारी अलग सी चीजें दिखाई जाती हैं। दर्शकों को स्टोरी ग्रिपिंग लगे, एंटरटेन करती रहे इसके लिए बहुत सी नई चीजें की जाती हैं। जब भी शो में शादी होती है तो लोगों का ध्यान जरूर खींचती है और यही हमें चाहिए होता है। किसे हाई टीआरपी नहीं चाहिए?

ADVERTISEMENT

संजय गगनानी की बात करें तो हाल ही में वो कुंडली भाग्य के सेट पर चोट लगने के लिए चर्चाओं में थे, वहीं श्रद्धा आर्या की बात करें तो उन्हें इस शो से घर घर लोकप्रियता मिली है और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। शो में पहले धीरज धूपर द्वारा निभाया गया किरदार करण अब शक्ति अरोड़ा कर रहे हैं, लेकिन उनके भी इस शो को छोड़ने की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

03 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT