ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
परिणीति चोपड़ा क्या कर रही हैं आप लीडर राघव चड्ढा को डेट? मुंबई में डिनर डेट पर साथ में स्पॉट हुआ डुओ

परिणीति चोपड़ा क्या कर रही हैं आप लीडर राघव चड्ढा को डेट? मुंबई में डिनर डेट पर साथ में स्पॉट हुआ डुओ

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के आम आदमी पार्टी के लीडर राघव चड्ढा को डेट करने की अफवाहें सामने आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में दोनों साथ में मुंबई में डिनर डेट पर दिखाई दिए और इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इससे पहले दोनों उसी दिन लंच डेट पर भी नजर आए थे। दोनों के नियमित रूप से मिलने को लेकर फैंस को लग रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह सच है या नहीं इस पर बात करने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए।

परिणीति चोपड़ा, जो आखिरी बार राजश्री फिल्म ऊंचाई में नजर आईं थी वह बीती रात को राघव चड्ढा के साथ लंच के लिए बैस्टियन पर दिखाई दी थीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी यहां से वायरल हुए थे और पपाराजी ने दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर जाते वक्त स्पॉट किया था। इस दौरान राघव तुरंत ही कार में जा कर बैठ गए थे और परिणीति ने पैप्स के लिए पोज किया था। इससे पहले बुधवार रात को भी दोनों मुंबई के गोरेगांव के वेस्टिन होटल में साथ में डिनर करने पहुंचे थे।

दोनों के साथ में नजर आने के बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों असल में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। साथ ही दोनों ने अभी तक मीडिया में भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है। खैर रिपोर्ट्स की माने जाए तो परिणीति और राघव बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, फिर भी दोनों की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक परिणीति और राघव ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में पढ़ाई की है और तब से ही दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों को घूमना पसंद है और दोनों अक्सर ही कम एक्सप्लोर की गईं इंटरनेशनल ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में बात करते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ चमकीला में नजर आएंगी। इतना ही नहीं कैप्सुल गिल में भी वह दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह केसरी को-स्टार अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर काम करते हुए नजर आएंगी। बता दें कि कैप्सुल गिल, एडीशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने वेस्ट बंगाल में बाढ़ के दौरान कोयले की माइन से लोगों को बचाया था।

ADVERTISEMENT
24 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT