ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करने वाले हैं सगाई और हमारे पास है डिटेल्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करने वाले हैं सगाई और हमारे पास है डिटेल्स

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के साथ अपने रिश्ते को लेकर पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तब सामने आईं जब दोनों कुछ महीनों पहले साथ में पब्लिक में नजर आए थे। दरअसल, परिणीति और राघव मार्च में दो बार एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि दोनों अपने रिश्ते को जल्द ही दूसरे लेवल पर ले जाने वाले हैं। इसी बीच अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि राघव और परिणीति 13 मई को सगाई करने वाले हैं।

एक लीडिंग डेली की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों दिल्ली में ही सगाई करेंगे। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अभी तक भी कुछ नहीं कहा है। लेकिन परिणीति चोपड़ा जब भी मुंबई में पैप्स की नजर में आती हैं तो वो उनसे उनकी शादी के बारे में पूछते हैं लेकिन वह इस पर कोई जवाब नहीं देती हैं। फिर भी एक्ट्रेस का ब्लशिंग चेहरा उनके और राघव के रिश्ते के बारे में अपने आप ही सब बयां कर देता है।

इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं कि परिणीति और राघव ने रोका कर लिया है और दोनों इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। एक सोर्स ने बताया था कि, दोनों इस साल अक्टूबर में शादी करेंगे। परिणीति और राघव दोनों के ही वर्क कमिटमेंट्स हैं और इस वजह से दोनों अपनी शादी की फेस्टीविटीज से पहले उन्हें खत्म करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि अक्टूबर में प्रियंका चोपड़ा भी दोनों की शादी में शामिल होंगी क्योंकि वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए तब भारत में ही होंगी।

वर्क फ्रंट

परिणीति आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ऊंचाई में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर और बोमन इरानी भी दिखाई दिए थे। इसके बाद वह इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं।

ADVERTISEMENT
02 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT