ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
nick jonas gifts expensive wine to priyanka chopra on her birthday

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने भेजी बेहद एक्सपेंसिव वाइन, जानिए क्या है कीमत

बॉलीवुड की खूबसूरत देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन लंदन में मनाया। उस वक्त उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) उनके साथ नहीं थे। निक फिलहाल प्रियंका चोपड़ा से दूर हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और बताया है कि कैसे निक जोनस ने उनके जन्मदिन को खास बना दिया था। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को शुरू से ही वाइन पसंद थी तो निक ने अपनी लविंग वाइफ के लिए एक बेहद खास वाइन (most expensive wine) की बोलत भेज दी। 
प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक का ये तोहफा बेहद पसंद आया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका बर्थडे केक और रेड वाइन की बोतल की तस्वीर भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें पोस्ट करके उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जिन्होंने दूर रहकर भी जन्मदिन की बधाइयां देकर उनके बर्थडे को खास बना दिया है।

प्रियंका ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें वो रेड बिकिनी में स्विमिंग पूल के बाहर नजर आ रही है। उसके बाद उन्होंने अगली फोटो डाली है केक और उसमें रेड वाइन की बोतल भी नजर आ रही है, जोकि उनके निक जोनस ने उनके खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए भेजी थी।  वहीं उसको साथ में सफेद फूलों, मोमबत्तियों और छोटी टॉय वाइन बॉटल से सजाया गया है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा- लव यू निक।

वैसे आपको बता दें कि ये कोई आम वाइन नहीं है जो निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर भेजी थी। इस वाइन का नाम ‘चटू माउंटेन रोथ्सचाइल्ड 1982’ (1982 Chateau Mouton Rothschild) है। कहा जाता है कि यह वाइन बहुत मुश्किल से मिलती है और बहुत कम लोग ही इसे खरीद पाते हैं, क्योंकि ये बहुत ज्यादा एक्सपेंसिव है। हमें पता चला है कि इस वाइन की 750 एमएल बॉटल की कीमत करीब 1 लाख 31 हजार 375 रुपये है।

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि, “इस जन्मदिन पर मुझे इतना सारा प्यार और स्नेह भेजने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद। यह बहुत ही शांति से मनाया गया बर्थडे था, लेकिन अगले साल में कदम रखते ही जो सबक मैंने सीखा है, वह हर दिन एक खुशी है और मुझे हमेशा इसकी तलाश रहेगी। यहां न रहते हुए भी मेरे बर्थडे को खास बनाने के लिए निक जोनस आपका धन्यवाद. आप सभी की शुभकामनाओं और लगातार समर्थन के लिए शुक्रिया”

ADVERTISEMENT

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब निक ने प्रियंका पर इस अंदाज से प्यार लुटाया हो। प्रियंका और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री किसी से भी छुपी नहीं है। दोनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। निकयांका अपने रिलेशनशिप में ताज़गी और रोमांच को बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

20 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT