ADVERTISEMENT
home / Uncategorized
divyanka tripathi

नेटीजन को नहीं पसंद आया दिव्यांका त्रिपाठी का भूकंप को एक्साइटिंग कहना, दिलाई तुर्की-सीरिया की याद

हमेशा लोगों का दिल जीतने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बार लोगों को इम्प्रेस करने की जगह नाराज कर दिया। दरअसल दिव्यांका ने 21 मार्च को पूरे उत्तर भारत में आए भूकंप के झटकों के तुरंत बाद अपनी इंस्टास्टोरी में कुछ ऐसा लिखा जो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया।

दरअसल दिव्यांका ने चंडीगढ़ से अपनी एक वीडियो स्टोरी में शेयर करते हुए कहा कि ये बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि मैं अपनी लाइफ का पहला भूकंप एक्सपीरियंस कर रही हूं। आपको ऐसे महसूस नहीं होगा लेकिन यहां पर गली, मोहल्ला सब नीचे आ गए हैं, यहां चंडीगढ़ में और ये सब बहुत एक्साइटिंग है बस अभी के लिए जब तक ये इतना ही है।” किसी प्राकृतिक आपदा के प्रति एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन वाकई सरप्राइज करने वाला है और लोगों को ये बहुत अजीब लगा। 

कई यूजर ने दिव्यांका के इस वीडियो को रिशेयर करते हुए एक्ट्रेस के बिहेवियर पर अपनी स्ट्रॉन्ग प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि सोचिए अगर ये वीडियो किसी सीरिया के भूकंप पीड़ित देखे तो क्या सोचेगा? प्राकृतिक आपदा कोई मजाक नहीं होता है। एक यूजर ने लिखा, पिछले महीने जो कुछ सीरिया और तुर्की में हुआ उसके बाद ऐसा असंवेदनशील वीडियो कौन पोस्ट करता है। इस तरह के कई कमेंट एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद लोग कर रहे हैं।

ये भी सच है कि एक तरफ जहां दिव्यांका ने इस अनुभव को एक्साइटिंग कहा है, वहीं कई लोगों के मन में भूकंप के दौरान अपना सबकुछ खोने का खौफ बना रहता है।

ADVERTISEMENT
24 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT