ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
नताशा स्टेनकोविक और प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप लुक काफी हद तक है एक जैसा और हमारे पास है प्रूफ

नताशा स्टेनकोविक और प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप लुक काफी हद तक है एक जैसा और हमारे पास है प्रूफ

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 14 फरवरी को ही दोबारा से शादी की है और हम कह सकते हैं कि वह व्हाइट गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन उनके लुक ने हमें बॉलीवुड की एक अन्य ब्राइड की याद दिला दी, जिनका नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस है और उन्होंने भी व्हाइट वेडिंग की थी।

हां, हम मानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का राल्फ लॉरेन गाउन काफी ड्रमैटिक और अपने आप में खास था लेकिन दोनों सेलेब्स के हेयर स्टाइल और मेकअप में काफी समानताएं हैं। इन कारणों की वजह से हमें लगता है कि नताशा स्टेनकोविक ने पीसी के वेडिंग लुक से ही अपने ब्राइडल लुक की इंस्पीरेशन ली है।

हेयर स्टाइल

प्रियंका और नताशा के लुक में सबसे मिलता-जुलता उनका हेयर स्टाइल ही है। दोनों ने ही एलिगेंट बन विद सेंटर पार्टिंग लुक अपनाया था और फेस को फ्रेंम करने के लिए थोड़े से बाल आगे खुले छोड़े थे। केवल यह ही फर्क है कि प्रियंका ने स्पाइरल टेक्सचर रखा था और नताशा ने एस-शेप लॉन्ग वेव हेयर रखे थे।

क्लासिक मैट फिनिश

अपने लुक को दोनों ही ब्राइड्स ने क्लासिक रखते हुए मैट लिप्स रखे।

ADVERTISEMENT

मोनोक्रोम मेकअप

बेरी लश प्रियंका की वीटिश कॉम्प्लेक्शन पर बहुत अच्छा काम किया था और उन्होंने अपने लिप्स, लिड्स और गालों पर इसे कैरी किया था। वहीं नताशा ने भी पीची ह्यू का चुनाव किया जो उनकी स्किन को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। मोनोक्रोम मेकअप लुक दोनों ही डीवा पर काफी अच्छा लग रहा था।

इंविजिबल आईलाइनर

दोनों के ब्राइडल लुक का अन्य aspect आईलाइनर भी है। प्रियंका और नताशा ने विंग्ड लाइनर को डिच करते हुए टाइटलाइन्ड आइज का चुनाव किया। टाइटलाइनिंग एक ऐसी टेकनीक है जहां आप आईलाइनर को अपनी वॉटर लाइन पर लगाते हैं ताकि इससे आपकी लैश नैचुरली फुलर लगे।

नताशा स्टेनकोविक और प्रियंका चोपड़ा: किसका लुक था ज्यादा अच्छा?

हमारी नजर से तो नताशा और प्रियंका दोनों ही अपने डी-डे पर काफी अच्छे लग रहे थे। अगर नताशा ने प्रियंका से अपने ब्राइडल लुक की इंस्पीरेशन ली है तो इसमें हमें कुछ गलत नहीं लगता है। पीसी का वेडिंग लुक इतिहास में दर्ज हो गया है और उनके लुक को कोई भुला नहीं सकता है।

17 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT