ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
क्या मौनी रॉय जनवरी में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से करने वाली हैं शादी? जानें

क्या मौनी रॉय जनवरी में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से करने वाली हैं शादी? जानें

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मॉनी रॉय ने हमेशा ही अपनी प्राइवेट लाइफ को अलग रखा है लेकिन उनके रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही अटकलें लगाई गई हैं और इस वजह से मौनी कई बार सुर्खियों में भी रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय जल्द ही दुबई आधारित बेंकर और बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी और सूरज जनवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मौनी रॉय के कजिन विद्यूत रॉयसरकार ने पुष्टि की है कि नागिन एक्टर जल्द ही शादी करने वाली हैं। 36 वर्षीय मौनी और उनके बॉयफ्रेंड दुबई या फिर इटली में शादी करेंगे क्योंकि दोनों प्राइवेट सेरेमनी चाहते हैं। इसके बाद दोनों मौनी रॉय के होमटाउन कूच बेहर, वेस्ट बंगाल में परिवार और दोस्तों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। 

गौरतलब है कि मौनी रॉय 2019 से सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और दोनों की नजदीकियां उस समय काफी बढ़ गईं, जब वह 2020 में काफी समय के लिए दुबई में ही रह रही थीं। हालांकि, दोनों शायद ही कभी एक-साथ बाहर स्पॉट हुए होंगे। आमतौर पर दोनों अपने दोस्तों के साथ शेयर की गई तस्वीरों में ही साथ में दिखाई दिए हैं। लेकिन 28 सितंबर को अपने जन्मदिन के बाद मौनी ने नांबियार की एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, दोनों मेरे हैं। I Love You। इसके अलावा मौनी ने डॉग की तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था, मेरा बेबी बॉय थिओ… कई सारे सरप्राइज में सबसे अच्छा सरप्राइज… मैं बहुत खुश हूं। 

अगस्त 2020 में मौनी एक वीडियो में दुबई में बास्केटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रही थीं और उन्हें नांबियान चियर कर रहे थे। इसी से दोनों के साथ होने की जानकारी फैंस को मिली। मार्च में नांबियार के साथ सोशल मीडिया PDA से भी दोनों के रिश्ते के बारे में फैंस को हिंट मिल गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने नए गाने पतली कमरिया के डांस वीडियो की कुछ स्टोरी शेयर की थीं और उन पर भी नंबारिया ने रिएक्ट किया था। 

ADVERTISEMENT

इसके अलावा नंबारिया ने मौनी रॉय को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाउटआउट भी दिया था और लिखा, कोई है यो फायर अलार्म बजा रहा है। इसके बाद फैंस को लगने लगा कि मौनी और नंबारिया ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। यहां आपको बता दें कि मौनी रॉय की मां ने सूरज नंबारिया के माता-पिता से मंदिरा बेदी के घर पर मुलाकात की थी। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

01 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT