ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कश्मीर की वादियों में मौनी रॉय पति सूरज नांबियार संग हनीमून एंजॉय करती आईं नजर, शेयर की रोमांटिक PICS

कश्मीर की वादियों में मौनी रॉय पति सूरज नांबियार संग हनीमून एंजॉय करती आईं नजर, शेयर की रोमांटिक PICS

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने 27 जनवरी को ही गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें कई सितारों ने भी शिरकत की थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी मलयालम बंगाली दो रीति-रिवाजों से हुई है। शादी करने के बाद मौनी रॉय अपने पति सूरज के साथ हनीमून पीरियड (Mouni Roy and Suraj Nambiar honeymoon) एंजॉय कर रही हैं। मौनी की शादी, उनका लहंगा और उनके हर फंक्शन के लुक्स ने काफी सुर्खियां बटोरी। मौनी और सूरज का हनीमून डेस्टिनेशन बेहद रोमांटिक है। दोनों इस समय बर्फिली वादियों वाली बेहद खूबसूरत लोकेशन पर हनीमून के हर पल को यादगार बना रही हैं। 

जी हां, मौनी रॉय और सूरज नांबियार हनीमून पर कश्मीर जा पहुंचे हैं। जहां की वादियों में कपल को रोमांटिक होते देखा गया है। मौनी रॉय ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट के जरिए अपने हनीमून की झलकियां दिखाई हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के हनीमून की इन खूबसूरत तस्वीरों पर आइए एक नज़र डालें!

कपल की हसीन रोमांटिक पिक्चर्स पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’आप दोनों बेहद प्यारे लग रहे हो।’ दूसरे ने लिखा, ‘भगवान आपकी जोड़ी हमेशा बनाए रखें। एक अन्य लिखते हैं,’ये देख मुझे जलन हो रही है।’ वहीं बाकी फैंस हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर कपल पर प्यार बरसाते नजर आए हैं।  

कपल गोल्स देने के साथ-साथ मौनी ने अपने हनीमून के दौरान कुछ सोलो पिक्स भी शेयर की हैं और अपने फैंस को ये बताने की कोशिश की है कि शादी के पहले और बाद भी आप खुद को कैसे स्पेशल फील करा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

मौनी रॉय की वेडिंग फोटोज अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं और अब तो उनकी हनीमून पिक्स भी तबाड़तोड़ वायरल हो रही हैं। हम भी मौनी और सूरज को हैप्पी मैरिड लाइफ विश करते हैं।

POPxo की सलाह : सॉफ्ट स्मूद स्किन पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार स्किन केयर प्रोडक्ट्स –

07 Feb 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT