ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस, देखें Pics

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस, देखें Pics

3 दिन की ग्रैंड फेस्टिविटी और सेलिब्रेशन के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने बतौर पति-पत्नी पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर पब्लिक अपीयरेंस दिया। इस दौरान मौनी रॉय रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी में नज़र आईं और वहीं सूरज नांबियार व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए।

मौनी और सूरज की जोड़ी को देखकर हम केवल यही कह रहे हैं कि इन्हें किसी की नज़र ना लग जाए। अगर आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं है तो आप खुद ही सूरज और मौनी की ये तस्वीरें देख लें।

Instagram
Instagram
Instagram
Instagram

बता दें कि मौनी और सूरज ने गोवा में ग्रैंड सेरिमनी में शादी की थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। दोनों ने दो तरह से शादी की- एक साउथ इंडियन और दूसरा बंगाली और दोनों ही शादी किसी ड्रीम से कम नहीं थीं। नागिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैंने उसे अंत में खोज लिया, हाथ में हाथ लिए, दोस्तों और परिजनों की शुभकामनाओं के साथ… हम दोनों अब शादीशुदा हैं। आप सभी की शुभकामनाएं और प्यार की जरूरत है… 27.01.22 लव, सूरज एंड मौनी।

सूरज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 27.01.2022- मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी की और वह मेरा प्यार भी हैं। मुझे लगता है कि मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान हूं।

ADVERTISEMENT

मौनी के बीएफएफ अर्जुन बिजलानी ने फैंस के साथ मौनी की शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक स्वीट नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, यह एक ड्रीम वेडिंग थी… नहीं मेरा मतलब मैटीरियलिस्टिक वे में नहीं है। अ ड्रीम माई फ्रेंड मौनी जिसे, मैंने इतने सालों से देखा है और यह हुआ बहुत सारी खुशी के साथ। इस सपने को सच होते हुए देखना हम सभी के लिए बहुत ही खूबसूरत पल था। सूरज तुम रॉक स्टार हो और हमारी मौनी को हमेशा खुश रखना, जिसमें मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी तरफ से आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

हम मौनी और सूरज के लिए बहुत खुश हैं और हम उन्हें जिंदगी भर की के लिए शुभकामनाएं और प्यार देते हैं।

यह भी पढ़ें:
PICS: तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम की बिग बॉस 15 की ट्रॉफी, साथ में जीते 40 लाख रुपये
नताशा दलाल नहीं चाहतीं कोई ‘वरुण धवन की पत्नी’ के नाम से उन्हें जानें, बताई ये वजह
अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद बोल्ड सीन्स करने पर कहा- ‘पति विक्की जैन की फीलिंग्स को नहीं करना चाहती Hurt’

31 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT